IPL 2023: गुजरात के साथ क्वालीफायर 1में हो सकती है RCB की टक्कर! जानिए क्या कहता है समीकरण
RCB Vs GT in Qualifier 1 scenario: आईपीएल के लिए आने वाले दो दिन बहुत ही अहम हैं। इन दो दिनों में प्लेऑफ में खेलने वाली तीन टीमों का नाम साफ हो जाएगा।

IPL 2023 Playoffs qualification scenarios update for RCB Vs GT: आईपीएल 2023 का पहला क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा सकता है। 18 अंकों के साथ गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है। इसके साथ ही उसका क्वालीफायर 1 मुकाबला खेला जाना लगभग तय माना जा रहा है।
गुजरात के साथ कौन? गुजरात टाइटंस के साथ क्वालीफायर 1 में कौन सी टीम हिस्सा लेगी। क्रिकेट फैंस के बीच लगातार इस बात की चर्चाएं जोरों पर है। अधिकतर फैंस का मानना है कि चेन्नई की टीम दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल कर गुजरात के साथ क्वालीफायर में अपनी जगह बना लेगी। लेकिन मुंबई, आरसीबी और लखनऊ की टीम भी इस रेस में बनी हुई है।
कैसे पहुंच सकती है आरसीबी: आरसीबी की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। ऐसे में आरसीबी के फैंस को अब उम्मीद है कि टीम दूसरे स्थान पर लीग फेज खत्म करेगी। आरसीबी अगर नंबर दो पर अपना सफर खत्म करती है तो उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे।
लखनऊ-चेन्नई के लिए हार जरूरी: आरसीबी को टॉप टू में पहुंचने के लिए लखनऊ और चेन्नई को अपना अगला मुकाबला हारना होगा। दिल्ली को शनिवार के दिन चेन्नई को अपने घर पर हराना होगा। वहीं केकेआर को भी इडन गार्डन्स के मैदान पर लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। जबकि मुंबई के खिलाफ हैदराबाद अगर जीत भी जाती है तो छोटे अंतर से जीतना होगा।
आरसीबी का आखिरी मैच गुजरात से: आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। अगर आरसीबी की टीम गुजरात को हराने में सफल हो जाती है तो फिर वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। दूसरी तरफ गुजरात की कोशिश क्वालीफायर मैच से पहले जीत की लय को बरकरार रखने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications