RR vs CSK : अश्विन के बल्ले से बरसे रन, CSK को धूल चटाकर प्लेऑफ में पहुंचा राजस्थान

IPL 2022

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 68वें मैच में राजस्थान राॅयल्स ने रविचंद्रन अश्विन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। चेन्नई से मिले 151 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने अश्विन की 23 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी के दम पर हासिल करते हुए 18 अंकों के साथ जगह पक्की की। अश्विन ने 2 चाैके व 3 छक्के लगाए। वहीं सीएसके का 14 मैचों में 10 हार के साथ सफर समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें- शोएब अख्तर बोले- वो एक बड़ी फ्रेंचाइजी है, अगले सीजन में जोरदार वापसी करेगी

अली के दम पर बनाए थे 150 रन

अली के दम पर बनाए थे 150 रन

इससे पहले सीएसके ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोईन अली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। अली की इस दमदार पारी के दम पर सीएसके 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 150 रन बना सका। सीएसके ने पहले पावरप्ले में एक विकेट खोकर 75 रन बनाए। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ 2 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट के शिकार बन गए। फिर दूसरे विकेट लिए डेवॉन कॉनवे और मोईन अली ने 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 83 रनों की साझेदारी की। 8वें ओवर में अश्विन की गेंद पर कॉनवे (16) एलबीडब्ल्यू हो गए। इसी के साथ साझेदारी का अंत हो गया। इसके बाद अंबाती रायडू (3) और एन जगदीशन (1) ने भी जल्दी विकेट गंवा दिया।

चहल ने लिए 2 विकेट

चहल ने लिए 2 विकेट

सीएसके के 95 रनों पर 4 विकेट गिर चुके थे। फिर कप्तान धोनी ने मोईन के साथ मिलकर टीम को 12 ओवर के बाद 100 के पार पहुंचा दिया। लेकिन, बीच के ओवर में राजस्थान के गेंदबाजों ने रनों पर अंकुश लगाया। 19वें ओवर में चहल की गेंद पर धोनी 26 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वहीं आखिरी ओवर में मैकॉय ने मोईन अली को आउट कर शतक लगाने से रोक दिया। मिचेल सेंटनर (1) और सिमरजीत सिंह (3) नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और ओबेद मैककॉय ने 2-2 विकेट लिए। वहीं ट्रेंट बोल्ट और आर अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।

पडिक्कल-अश्विन ने दिलाई जीत

पडिक्कल-अश्विन ने दिलाई जीत

जवाब में उतरी राजस्थान टीम को भी जोस बटलर (2) के रूप में दूसरे ओवर में झटका लग गया। उन्हें सिमरनजीत सिंह ने आउट किया। इसके बाग ओपनर यशस्वी जायसवाल को कप्तान संजू सैमसन का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। संजू 9वें ओवर में 20 गेंदों में 15 रन बनाकर मिचेल सेंटनर का शिकार बन गए। फिर मोईन अली ने देवदत्त पडिक्कल (3) को आउट कर तीसरा झटका दिया। फिर जायसवाल को अश्विन का साथ मिला जो 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। दोनों ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। इस दाैरान पडिक्कल ने अपना तीसरा आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। हालांकि उन्हें फिर आउट कर सीएसके ने वापसी करनी चाही। पडिक्कल ने 44 गेंदों में 59 रन बनाए। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिमरोन हेटमायर भी 6 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन फिर रियान पराग ने अश्विन का साथ देकर टीम को दो गेंदें शेष रहते जीत दिलाने में मदद दिलाई। पराग ने नाबाद 10 रन बनाए। सीएसके लिए प्रशांत सोलंकी ने 2, जबकि मोईन अली, सेंटनर व सिमरनजीत ने 1-1 विकेट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+