IPL 2022 में कौन करेगा मुंबई इंडियंस के लिये ओपनिंग, रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को लेकर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले भी टीम के संतुलन को देखते हुए फ्रैंचाइजी में अपने सलामी बल्लेबाज के स्थान का बलिदान दिया था। पिछले कई सालों से रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर में अपने बल्लेबाजी के स्थान को लगातार ऊपर नीचे किये जब तक कि आईपीएल 2019 का सीजन नहीं आया। विश्वकप के साल को देखते हुए रोहित शर्मा ने पूरे सीजन मुंबई इंडियंस के लिये पारी का आगाज किया और दो अर्धशतकीय पारियों के दम पर 405 रन जोड़े। वह इस फॉर्मूले पर 2020 में भी बने रहे 332 रन बनाये, नतीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने दोनों सीजन खिताब जीतने का कारनामा किया।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/Mumbai Indians

रोहित ने आईपीएल 2021 में अपने प्रदर्शन को और बेहतर किया और मुंबई इंडियंस के लिये 381 रन बनाये हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच पाने में नाकाम रही। नये सीजन की शुरुआत से पहले रोहित ने एक बार फिर इशारा किया है कि वो टीम के लिये पारी का आगाज करते नजर आयेंगे। हालांकि रोहित शर्मा ने यह बी साफ किया है कि वो टीम की जरूरत के हिसाब से किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2022 के पहले मैच में कैसी होगी चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11, आकाश चोपड़ा ने की अपनी भविष्यवाणी

कौन करेगा मुंबई के लिये पारी का आगाज

कौन करेगा मुंबई के लिये पारी का आगाज

उल्लेखनीय है कि इस सीजन मुंबई इंडियंस के पास क्विंटन डिकॉक की सेवायें नहीं हैं तो ऐसे में मुंबई की टीम रोहित शर्मा और ईशान किशन के साथ पारी का आगाज करती हुई नजर आ सकती है। रोहित शर्मा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि इस सीजन उनकी टीम ईशान किशन और हिटमैन की जोड़ी के साथ पारी का आगाज करती नजर आयेगी।

उन्होंने कहा,'मैं पारी का आगाज करता नजर आउंगा, मैंने यह काम पहले भी किया और ईशान के साथ यह करता हुआ आगे नजर आउंगा।'

मध्यक्रम में कौन करेगा बल्लेबाजी

मध्यक्रम में कौन करेगा बल्लेबाजी

वहीं रोहित के साथ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करने आये हेड कोच महेला जयवर्धने ने भी कहा कि मुझे लगता है कि रोहित और ईशान की जोड़ी टॉप पर काफी अच्छी रहेगी और ईशान एक विकेटकीपर भी हैं। ऐसे बहुत कम खिलाड़ी होते हैं जो टॉप 3 में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के लिये पिछले कुछ सीजन से मध्यक्रम में पांड्या बंधुओं ने टीम की कमान संभाल रखी थी लेकिन पांड्या ब्रदर्स के जाने के बाद यह जिम्मेदारी एन तिलक वर्मा और संजय यादव को दी जा सकती है। हालांकि मुंबई इंडियंस के लिये जो सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है वो सूर्यकुमार यादव की चोट है जिसकी वजह से वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे।

सूर्या की हेल्थ पर रोहित ने दी अपडेट

सूर्या की हेल्थ पर रोहित ने दी अपडेट

उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद से वो बेंगलुरू स्थित एनसीए में रिहैब करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के पहले मैच में खेलते हुए नजर नहीं आ सकेंगे। रोहित शर्मा ने इस पर भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उनकी फिटनेस पर अपडेट दी है।

उन्होंने कहा,'सूर्या इस समय एनसीए में हैं और अच्छे से रिकवरी कर रहे हैं। वो जल्द ही मुंबई के खेमे में पहुंच जायेंगे। मैं अभी उनकी उपलब्धता पर कोई अपडेट नहीं दे सकता कि क्या वो पहला मैच खेलेंगे या नहीं लेकिन हां हम कोशिश कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द हमारे साथ जुड़ सकें और उन्हें एनसीए की तरफ से क्लियरेंस मिल सके।'

रोहित ने बताया कैसे हो रही है तैयारी

रोहित ने बताया कैसे हो रही है तैयारी

रोहित शर्मा ने 15वें सीजन के लिये खेलने वाली नई टीम पर भी अपनी राय रखी और बताया कि कैसे टीम का हर खिलाड़ी एक नये रोल में अपनी जिम्मेदारी समझ चुका है और नई पारी की शुरुआत करने को तैयार है।

उन्होंने कहा,'मिल्स, उनादकट हमारी फ्रैंचाइजी में नये हैं लेकिन वो इस खेल के लिये नये हैं। उन्होंने पिछले कई सालों से इस खेल को अपना समय दिया है और वो जानते हैं कि क्या होना चाहिये। यह बस हमारे लिये नये रोल तैयार करने की बात है और हम जानते हैं कि एक टीम के रूप में हमें अपने खिलाड़ियों से क्या चाहिये। वो अलग-अलग फ्रैंचाइजियों और अलग-अलग रोल अदा कर चुके हैं। हमारे लिये यह चुनौती होने वाली है और हम इस पर काम कर रहे हैं। हम उन्हें एक रोल देने पर काम कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वो अपनी फॉर्म के साथ न्याय कर सकें।'

मुंबई की टीम को नहीं है कोई फायदा

मुंबई की टीम को नहीं है कोई फायदा

गौरतलब है कि आईपीएल के 15वें सीजन के सभी लीग स्टेज मैच महाराष्ट्र में खेले जायेंगे, जिसमें 70 मैचों का आयोजन 4 मैदान के बीच किया जायेगा। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम वानखेड़े स्टेडियम में अपने 5 मैच खेलती नजर आयेगी लेकिन रोहित ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया है कि उनकी टीम को बाकियों के मुकाबले फायदा मिलने वाला है।

उन्होंने कहा,'यह काफी नयी टीम है लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमें ज्यादा फायदा मिल रहा है क्योंकि हमारी टीम के 70-80 प्रतिशत खिलाड़ी मुंबई में पहले नहीं खेले हैं और उनके पास ऐसा कोई फायदा नहीं है। सिर्फ मैं, सूर्या, पोलार्ड, ईशान और बुमराह ने ही मुंबई के लिये अपना मैच खेला है। हम यहां पर दो साल बाद खेल रहे हैं। हम पिछले 2 साल से मुंबई में एक मैच नहीं खेले हैं, जबकि कई फ्रैंचाइजियों ने मुंबई में कुछ मैच खेले हैं तो हमें कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+