भयानक फॉर्म के बीच विराट कोहली को मिले इस लीजेंड से टिप्स, क्या अब हो पाएगा बेड़ा पार
मुंबई, 24 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और वे एक ऐसे शख्स हैं जो लोगों से खुलकर बात करने में पीछे नहीं रहते। विराट कोहली को हमने अक्सर क्रिकेट दिग्गजों का सम्मान करते हुए देखा है। हाल ही में ऐसा मौका तब आया जब वे महानतम बल्लेबाजों में से एक रह चुके वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा से मिले। ब्रायन लारा सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बैटिंग कोच है और यह वही टीम है जिसने ताजा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बुरी तरह से मात दी है।

विराट कोहली का 'गोल्डन डक' फार्म-
विराट कोहली को शनिवार को हुए इस मुकाबले के बाद ब्रायन लारा से बातचीत करते हुए देखा गया, उनसे मुखातिब होते हुए देखा गया। विराट कोहली ने अभी तक मौजूदा प्रतियोगिता में एक भी अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल नहीं की है और अब तो वे गोल्डन डक पर भी आउट हो रहे हैं। विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में मार्को येन्सन की गेंद पर गोल्डन डक पर चलते बने और हैदराबाद की टीम ने आरसीबी को केवल 68 रनों पर समेटने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद वे बल्लेबाजी में भी छाए रहे और 9 विकेट से जीत दर्ज की।

विराट की लारा से मुलाकात-
मैच के बाद विराट कोहली और लारा की फोटो देख सकते हैं जहां बल्लेबाजी को लेकर बातचीत हो रही है। इन दो दिग्गजों के बीच हुई बातचीत फोटो के जरिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है। विराट कोहली अपने करियर में पहली बार गोल्डन डक पर आशीष नेहरा की गेंद पर आउट हुए थे, जब वे 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल रहे थे। इसके बाद साल 2014 में संदीप शर्मा की गेंद पर भी एक गोल्डन डक आया और उसके 3 साल बाद नाथन कूल्टर नाइल की बॉलिंग पर भी वे गोल्डन डक का शिकार हुए।
फैंस को कोहली से वापसी की उम्मीदें-
इसके 5 साल बाद यानी कि 2022 में विराट कोहली लखनऊ सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा की बॉल पर गोल्डन डक पर आउट हुए थे और अब ताजा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के लंबे कद के बॉलर येन्सन ने उनको गोल्डन डक पर आउट किया। जब कोई खिलाड़ी बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो जाता है तो उसको गोल्डन कहा जाता है। विराट कोहली निश्चित तौर पर मौजूदा सीजन में आउट ऑफ टच है क्योंकि उनका उच्चतम स्कोर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 48 रनों के और पर आया था। हालांकि उन्होंने नाबाद 41 रनों की पारी भी खेली है जो आरसीबी के सीजन के सबसे पहले मुकाबले में ही आ गई थी और यह पंजाब किंग्स के खिलाफ आई थी।
हालांकि कोहली की किस्मत अच्छी है कि रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम अपने मुख्य बल्लेबाज की फॉर्म के बिना भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और वे अंक तालिका में टॉप 4 में बने हुए हैं क्योंकि उनके 10 अंक हो चुके हैं और देश में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications