Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2022 : वो 5 खिलाड़ी, जो थे बहुत मोटी रकम पाने के हकदार, लेकिन नहीं मिली

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के आगामी संस्करण के लिए मेगा नीलामी में 10 खिलाड़ियों ने मार्की लिस्ट में नाम दर्ज कराया था। सभी टीमों ने इन खिलाड़ियों को मोटी रकम में खरीदने की कोशिश की। मुंबई इंडियंस ने इस साल की नीलामी में सबसे महंगी खरीदारी की क्योंकि उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर खरीदा। 14 करोड़ रुपए की मोटी रकम में लाए जाने के बाद दीपक चाहर दूसरे सबसे महंगे खरीददार बन गए। जबकि कुछ खिलाड़ियों को उतनी ज्याजा मोटी रकम नहीं मिल पाई, जिसकी उम्मीद थी। तो आइए नजर डालते हैं 5 ऐसे खिलाड़ियों पर जो काफी बेहतर कीमत के हकदार थे-

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : ना क्रिस गेल है, ना ही एबी डिविलियर्स, अब ऐसी है RCB की पूरी टीम

1. डेविड वार्नर

1. डेविड वार्नर

नीलामी से पहले हर कोई चर्चा कर रहा था कि डेविड वार्नर मोटी रकम पाएंगे। कारण था कि वे एक विस्फोटक ओपनर हैं, साथ ही कप्तानी के विकल्प भी हैं। हालांकि, वार्नर उस कीमत के लिए नहीं गए, जिसके लिए उन्हें उम्मीद थी। 2 करोड़ के आधार मूल्य के साथ, वार्नर के नाम पर दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर दिखी। अंत में दिल्ली ने 6.25 करोड़ में उन्हें अपने साथ शामिल किया। जिस तरह से उनके लिए बोली लगना शुरू हुई थी तो लगा कि मोटी रकम हासिल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आईपीएल में 150 मैचों में, वार्नर ने 41.59 की औसत और 139.96 की स्ट्राइक रेट से 5449 रन बनाए हैं, जो किसी भी विदेशी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक रन हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं।

2. युजवेंद्र चहल

2. युजवेंद्र चहल

आरसीबी के गेंदबाजी लाइनअप में चहल प्रमुख गेंदबाजों में से एक थे। वह आईपीएल 2011 से 2013 तक मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा थे। लेग स्पिनर ने इन तीन सत्रों के दौरान टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला। बाद में 2014 के संस्करण में, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा चुना गया था। चहल का 2015 और 2016 में आरसीबी के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ सीजन था जब उन्होंने 23 और 21 विकेट लिए थे। वह इस साल तक आरसीबी के मुख्य आधारों में से एक बने रहे जब तक कि उन्हें फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेन नहीं किया गया। आईपीएल 2021 में चहल यूएई लेग में अपनी गेंदबाजी से प्रभावशाली थे। उनकी विकेट लेने की क्षमता ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कुछ गेम जीतने में मदद की। अपने प्रमुख स्पिनर को वापस पाने के लिए आरसीबी को एक बार भी उसके लिए बोली नहीं लगाते हुए देखना आश्चर्यजनक था। मुंबई और दिल्ली ने लेग स्पिनर की सेवाएं हासिल करने के लिए दिलचस्पी दिलाई लेकिन अंत में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6.50 करोड़ में खरीद लिया। निश्चित रूप से, उनकी प्रतिष्ठा और प्रदर्शन को देखते हुए चहल अधिक कीमत के हकदार थे।

3. जेसन राॅय

3. जेसन राॅय

इस आईपीएल के सबसे बड़े सौदों में से एक आक्रामक इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय रहे हैं। रॉय पीएसएल में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में टूर्नामेंट में भी शतक लगाया और अगले मैच में ही तेज अर्धशतक लगाया। जेसन रॉय को अधिक रकम मिलने की उम्मीद थी, क्योंकि वह किसी भी टीम के लिए विस्फोटक ओपनर साबित हो सकते हैं। हालांकि, रॉय की बोली उनके 2 करोड़ रुपए के निर्धारित आधार मूल्य से एक रूपया भी आगे नहीं बढ़ी और उन्हें गुजरात टाइटन्स द्वारा ही उनके बेस प्राइस के आधार पर खरीद लिया गया। सरे के बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ पिछले सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ आईपीएल किया था। उनके साथ खेले गए 5 मैचों में, रॉय ने 30 के औसत से 123.96 के स्ट्राइक रेट के साथ एक अर्धशतक के साथ 150 रन बनाए थे।

4. मनीष पांडे

4. मनीष पांडे

सबसे आश्चर्यजनक नामों में से एक रहे मनीष पांडे। उन्हें भी बड़ी रकम मिलने की उम्मीद थी। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रखा था। पांडे अब तक आईपीएल के सभी संस्करणों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2009 में तब सुर्खियां बटोरीं जब वह आईपीएल में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। तब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नॉकआउट में पहुंचाने के लिए 73 गेंदों में नाबाद 114 रन बनाए थे। उन्होंने वर्षों में पांच फ्रेंचाइजी के लिए मैच खेले हैं, जो हैं- मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वारियर्स इंडिया, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद। पांडे को खरीदने के लिए हैदराबाद और दिल्ली के बीत जंग शुरू हुई, लेकिन हैदराबाद के बोली से हटने में बहुत समय नहीं लगा। बाद में लखनऊ ने बोली लगाई और मध्यक्रम के भारतीय बल्लेबाज को 4.60 करोड़ की कीमत पर हासिल किया।

5. क्विंटन डी काॅक

5. क्विंटन डी काॅक

साउथ अफ्रीका के प्रतिभाशाली बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को भी उम्मीद थी कि वे करीब 10 करोड़ तक जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डी कॉक उन मार्की खिलाड़ियों में से एक थे जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल में अपने पूरे करियर में 77 मैच खेले हैं और लगभग 131 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 2256 रन बनाए हैं। डी कॉक अब तक 4 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं- सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस। डी काॅक ने मुंबई के लिए अहम योगदान दिया। यह देखते हुए अन्य टीमें भी उनपर नजरें रखी हुईं थी। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुई तानातनी के बाद लखनऊ फ्रैंचाइजी ने उन्हें 6.75 करोड़ में अनुबंधित किया, जो उनके लिए अपेक्षा से बहुत कम था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+