IPL 2022 : ना क्रिस गेल है, ना ही एबी डिविलियर्स, अब ऐसी है RCB की पूरी टीम
नई दिल्ली। आईपीएल के 15वें सीजन से पहले सभी टीमों का नया रूप देखने को मिला। मेगा नीलामी में हर टीम ने अपनी टीम को अंतिम रूप दिया और इंडियन टी20 लीग के 15वें संस्करण में जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम भी बदल चुकी है। इस बार ना क्रिस गेल हैं, ना ही एबी डिविलयर्स। इन दोनों दिग्गजों ने नीलामी में खुद को शामिल ही नहीं किया था। आरसीबी का इतिहास रहा है कि उसने दुनिया के नामी खिलाड़ियों को जोड़े रखा, लेकिन खिताब नहीं जीत पाए, लेकिन इस बार टीम अलग दिख रही है।
यह भी पढ़ें- पिता पर भरोसा नहीं कर था क्रिकेटर, लेकिन लग चुकी थी 3.2 करोड़ की बोली

इनपर लुटाया खूब पैसा
आरसीबी ने गेंदबाजों और हरफनमौला खिलाड़ियों पर खूब पैसा लुटाया। पहले दिन आरसीबी ने हर्षल पटेल को वापस खरीदने के लिए 10.75 करोड़ रुपए खर्च किए। उन्होंने श्रीलंकाई वानिंदु हसरंगा को भी 10 करोड़ से अधिक की राशि में खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पहले दिन 7.75 करोड़ रुपए में और बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।
आरसीबी की ओर से एक और बड़ी खरीदारी फाफ डु प्लेसिस थी। आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स को डु प्लेसिस को खरीदने के लिए टक्कर दी। अंत में साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज को 7 करोड़ में आरसीबी ने खरीद लिया। अनुभवी दिनेश कार्तिक को 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा गया, जबकि आरसीबी ने नए सितारे अनुज रावत के लिए 3.4 करोड़ रुपए खर्च किए। आकाश दीप को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में लिया गया था।

पहला खिताब जीतने का सपना लेकर मैदान पर उतरेगी
मेगा नीलामी के दूसरे दिन, फिन एलन को आरसीबी ने केवल 80 लाख रुपए में, जेसन बेहरेनडॉर्फ को 75 लाख रुपए में, कर्ण शर्मा को 50 लाख रुपए में और चामा मिलिंद को 25 लाख रुपए में खरीदा था। महिपाल लोमरोर को तब फ्रेंचाइजी ने 95 लाख रुपए में खरीदा था। विदेशी खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड को ठीक 1 करोड़ में, जबकि सुयश प्रबुदेसाई को 30 लाख रुपए में खरीदा गया। अनीश्वर गौतम को भी सिर्फ 20 लाख रुपए में शामिल किया गया। इसके बाद आरसीबी ने डेविड विली को 2 करोड़ रुपए में खरीदा। इस बार नए स्क्वायड के साथ आरसीबी पहला खिताब जीतने का सपना लेकर मैदान पर उतरेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम-
विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, चामा मिलिंद, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, शेरफेन रदरफोर्ड, सुयश प्रभुदेसाई, अनीश्वर गौतम, डेविड विली, लवनीथ सिसोदिया, सिद्धार्थ कौल
टीम की ताकत : 22 खिलाड़ी (14 भारतीय, 8 विदेशी)
कुल बची राशि : 1.55 करोड़












Click it and Unblock the Notifications