'कप्तान' धोनी की पारी को देख रैना ने दी ये प्रतिक्रिया, आनंद महिंद्रा ने कहा- हमारे पास भी 'माही' है

मुंबई, 21 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 3 विकेट से हरा दिया। 21 अप्रैल को हुआ यह मुकाबला नाखून चबाने वाला था क्योंकि अंतिम 4 गेंदों पर जीत के लिए 16 रन चाहिए थे और महेंद्र सिंह धोनी ने इसको हासिल करके दिखा दिया। एक बार फिर से क्रिकेट जगत धोनीमय हो गया। हर जगह माही माही, थाला थाला के नारे लगने लगे। दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी माना कि धोनी जैसा फिनिशर दूसरा पैदा नहीं हो सकता।

आपने बहुत अच्छा खेला है कप्तान साहब

आपने बहुत अच्छा खेला है कप्तान साहब

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला सातवें मैच में भी चला गया और वह पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार इतनी हार झेली है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकाबला जिताने वाली पारी खेली क्योंकि उन्होंने 13 गेंदों पर 215.38 स्ट्राइक रेट के साथ 28 रन बनाए और मैच को फिक्स करके नाबाद लौटे। ट्विटर पर धोनी के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। सबने धोनी को सराहा है। ऐसे में धोनी के पूर्व साथी और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रह चुके सुरेश रैना का रिएक्शन देखना भी काफी दिलचस्प रहा।

धोनी की पारी से गदगद हुए सुरेश रैना ने सबसे पहले तो हंसते हुए धोनी को लिखा- आपने बहुत अच्छा खेला है कप्तान साहब।

Recommended Video

    IPL 2022: CSK vs MI: आखिरी गेंद पर Dhoni ने Chennai Super Kings को दिलाई जीत | वनइंडिया हिंदी
    रैना ने दी ये प्रतिक्रिया-

    रैना ने दी ये प्रतिक्रिया-

    खास बात यह है कि धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं है क्योंकि रविंद्र जडेजा कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन हर खिलाड़ी अपने दिलों में धोनी को अपना कप्तान मानता है और सुरेश रैना ने भी अपने ट्वीट में कप्तान धोनी का जिक्र किया। इसके बाद रैना जो फोटो पोस्ट करते हैं उसमें जडेजा धोनी को सलाम कर रहे हैं और दूसरा फोटो धोनी द्वारा मारे गए छक्के का है। रैना यहां पर ट्वीट करते हुए लिखते हैं- यह प्रतियोगिता का सबसे बहु प्रतिक्षित मैच था। हमारे धोनी भाई से अंत में एक ऐसी पारी की सख्त जरूरत थी और उनको देखना हमेशा सुखद अनुभव होता है। एक और बड़ी जीत पर पूरी चेन्नई सुपर किंग्स टीम को ढेर सारी बधाइयां।

    आनंद महिंद्रा ने कहा- महिंद्रा में माही लेटर हैं

    आनंद महिंद्रा ने कहा- महिंद्रा में माही लेटर हैं

    धोनी के जलवे इतनी जबरदस्त रहे कि भारत के इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा भी उनके कायल हैं। अपने ट्वीट के लिए मशहूर हो चुके आनंद महिंद्रा ने कहां है कि मैं खुशी के साथ यह कह सकता हूं कि हमारे महिंद्रा में माही नाम के लेटर हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अद्भुत फिनिश करके दिखाई है।

    बता दी कि इस मुकाबले में जब जयदेव उनादकट अंतिम ओवर कर रहे थे तो चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए अंतिम 4 गेंदों पर 16 रनों की दरकार थी। पहली गेंद को धोनी ने छक्के के लिए भेज दिया दूसरी गेंद पर चौका आया। तीसरी गेंद पर 2 रन बने और अंतिम गेंद पर फिर से चौका आया।

    यलो आर्मी के लिए प्लेऑफ अभी बहुत दूर-

    यलो आर्मी के लिए प्लेऑफ अभी बहुत दूर-

    महेंद्र सिंह धोनी अपनी इस पारी के दौरान पूरी तरह पुरानी रंगत में दिखाई दिए। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की सात मैचों में दूसरी जीत हो गई है। अगर यलो आर्मी को प्लेऑफ तक पहुंचने का सफर पूरा करना है तो उनको अपने बचे हुए मुकाबले लगातार जीतने होंगे लेकिन उसके लिए कहीं ना कहीं धोनी को भी ऊपरी क्रम पर आकर बैटिंग करनी होगी ताकि वह अंत तक नाबाद रहें और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पास एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद रहे जो दूसरे छोर पर गिरते हुए विकेटों के बावजूद पैनिक ना हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+