RCB vs SRH: एकतरफा मैच में आसानी से जीती हैदराबाद, बैंगलोर को 9 विकेट से हराया

मुंबई, अप्रैल 23। आईपीएल 2022 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से मात दे दी है। मैच के पहले ओवर से ही एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद ने 8 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 47 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान केन विलियम्सन 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

SRH vs RCB

68 रन पर ऑल आउट हो गई आरसीबी

आपको बता दें कि टॉस हारने के बाद आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी और पहले ही ओवर से बैंगलोर की टीम मैच में कहीं भी हैदराबाद से बराबरी करती हुई नहीं दिखी। आरसीबी को शुरुआती झटके ऐसे लगे कि आखिर तक टीम उन झटकों से नहीं उभर पाई। कप्तान फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली और अर्जुन रावत जैसे तीन अहम विकेट पहले 2 ओवर के अंदर ही गिर गए थे। बैंगलोर की पूरी टीम 17वें ओवर में सिर्फ 68 रन पर ऑलआउट हो गई। आईपीएल के इतिहास में आरसीबी का यह दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2017 में KKR के खिलाफ RCB की टीम 49 रन पर ऑल आउट हुई थी।

पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची हैदराबाद

69 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआती अच्छी रही और पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और केन विलियम्सन के बीच 64 रन की साझेदारी हुई। 47 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप हैदराबाद को पहला झटका लगा। इसके बाद बिना कोई विकेट खोए हैदराबाद ने 8 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की 7 मैचों में ये लगातार 5वीं जीत है। इससे पहले टीम ने शुरुआती 2 मैच हारे थे। वहीं, RCB की 8 मैचों में ये तीसरी हार रही। टीम ने 5 मैच जीते हैं। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं आरसीबी चौथे स्थान पर आ गई है।

आज के मैच में हैदराबाद की गेंदबाजी शानदार रही। दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज येन्सन और भारतीय तेज गेंदबाज टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, जगदीश सुचित ने 2 और उमरान, भुवनेश्वर के खाते में एक-एक विकेट आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+