Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2022: नीलामी के बाद जानें कैसी है हर टीम की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिये नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद सभी टीमों को अपने-अपने खिलाड़ी मिल चुके हैं। जहां 15वें सीजन में भाग लेने वाली 10 में से 4 टीमों ने अपने 25 खिलाड़ियों के कोटे को पूरा किया है तो वहीं पर बाकी की 6 टीमों ने 20 से ज्यादा लेकिन 25 से कम खिलाड़ी ही खरीदे हैं। नीलामी के दौरान काफी रोमांच देखने को मिला जहां पर कुछ फ्रैंचाइजियों ने शानदार खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे से शामिल किया तो कुछ टीमें शुरुआत में ज्यादा पैसा खर्चा करने के बाद आखिर में बैक अप ऑप्शन के साथ ही जाने को मजबूर हुई।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

दो दिन तक चले इस मेगा ऑक्शन में 217 स्थान के लिये 600 खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगनी थी लेकिन इसमें सिर्फ 204 खिलाड़ियों का ही चयन हो सका। इस साल की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की ज्यादा डिमांड नहीं देखने को मिली तो इंग्लिश प्लेयर्स के हाथ भी निराशा ही लगी। कैरिबियाई खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला, तो वहीं पर भारतीय प्लेयर्स पर जमकर पैसा बरसा। ऐसे में ज्यादातर टीमें अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग 11 तैयार करने में कामयाब रहीं। आइये एक नजर नीलामी के बाद सभी टीमों की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 पर डालते हैं-

और पढ़ें: सिर्फ 10 गेंद में 50 रन ठोंक चुके हैं केकेआर के रमेश कुमार, IPL 2022 में चुने जाने तक का सफर है बेहद फिल्मी

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)

नीलामी के दौरान सीएसके की टीम ने अपने पुराने खिलाड़ियों रॉबिन उथप्पा, अंबति रायडु, ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर को शामिल करने के साथ किया, हालांकि टीम के लिये दूसरे दिन की नीलामी काफी अहम रही। सीएसके ने टीम में शिवम दुबे के साथ, एडम मिल्ने और क्रिस जॉर्डन जैसे ऑलराउंडर को शामिल किया तो वहीं ओपनिंग के लिये डेवोन कॉन्वे को खरीदकर टीम को मजबूती प्रदान की, जो कि किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के साथ ही विकेटकीपिंग का विकल्प भी बन सकते हैं।

सीएसके की शुरुआती प्लेइंग 11: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (डब्ल्यू/सी), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, एडम मिल्ने, केएम आसिफ।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

हर बार की तरह दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार भी कुछ सस्ती खरीद के साथ नीलामी की शुरुआत की जिसमें डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया। वहीं शार्दुल ठाकुर के लिये टीम ने बड़ी बोली लगाई, तो खलील अहमद और चेतन साकरिया के लिये उम्मीद से ज्यादा खर्च करना पड़ा। हालांकि कैरिबियाई खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल के सस्ते में मिल जाने से उसे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के टॉप 4 की बात करें तो काफी मजबूत नजर आ रहा है लेकिन मध्यक्रम में भरपाई करने के लिये उसे केएस भरत और सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों से अतिरिक्त प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआती प्लेइंग 11: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, केएस भरत, ऋषभ पंत (w/c), मिशेल मार्श, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्खिया।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

नीलामी में पहली बार शिरकत करने वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने कई बड़ी खरीद के साथ शुरुआत की लेकिन लंबे समय तक टीम के लिये एक भी विकेटकीपर नहीं चुना, हालांकि आखिरी समय में टीम ने एक नहीं बल्कि दो विकेटकीपर एक के बाद एक खरीदे। टाइटंस ने मोहम्मद शमी, जेसन रॉय और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के साथ शुरुआत की लेकिन बीच में अपनी राह से भटक गये। गुजरात ने मध्यक्रम के लिये डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह मान और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों को खरीदा जो कि उन पर ही भारी पड़ सकते हैं। हालांकि स्पिन ऑलराउंडर में राशिद खान का साथ देने के लिये राहुल तेवतिया, आर साई किशोर और जयंत यादव जैसे गेंदबाजों को जोड़कर टीम को मजबूत कर लिया।

गुजरात टाइटन्स की शुरुआती प्लेइंग 11: जेसन रॉय, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), विजय शंकर, गुरकीरत मान, हार्दिक पांड्या (सी), राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण एरॉन।

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)

सीएसके की तरह ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी पैट कमिंस, श्रेयस अय्यर, नितिश राणा और शिवम मावी पर शुरुआती दौर में बड़ा पैसा खर्च करने के बाद मुश्किल में नजर आ रही थी, हालांकि दूसरे दिन उसने सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ियों को बेस प्राइस में खरीद कर वापसी कर ली। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उसने अजिंक्य रहाणे और उमेश यादव जैसे अनुभव को शामिल कर टीम को ज्यादा मजबूत कर दिया।

केकेआर की शुरुआती प्लेइंग 11: एलेक्स हेल्स, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन (डब्ल्यू), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, उमेश यादव।

लखनऊ सुपर जाएंटस (Lucknow Super Giants)

लखनऊ सुपर जाएंटस (Lucknow Super Giants)

नीलामी में डेब्यू कर रही लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम ने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी खरीदे और बेहत मजबूत टीम तैयार कर ली है। लखनऊ की टीम ने 21 खिलाड़ी खरीदे लेकिन उसमें से 8 ऑलराउंडर्स का नाम रखा, जिसमें जेसन होल्डर, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौथम जैसे खिलाड़ी रहे तो वहीं पर क्विंटन डिकॉक को खरीद ओपनिंग और विकेटकीपिंग की मुश्किल भी हल कर दी। गेंदबाजी में आवेश खान, मार्क वुड के साथ ही मार्कस स्टॉयनिस के विकल्प को भी शामिल किया।

लखनऊ सुपरजाएंटस की शुरुआती प्लेइंग 11: क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), केएल राहुल (सी), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, अवेश खान।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

नीलामी के पहले दिन मुंबई इंडियंस की टीम ज्यादातर समय शांत नजर आयी लेकिन जब दूसरे दिन एक्सलरेटेड ऑक्शन का आगाज हुआ तो उसने तेजी से खरीदारी शुरू की। ईशान किशन को सबसे बड़ी रकम में खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी और बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस को सस्ते में खरीदा। वहीं पर अगले सीजन से मौजूद रहने वाले जोफ्रा आर्चर के बाद डैनियल सैम्स, टिमिल मिल्स और टिम डेविड को शामिल कर गेंदबाजी को नई धार दे दी। बल्लेबाजी में थोड़ी कमजोर नजर आ रही मुंबई की टीम ने देर से ही सही लेकिन खुद को दुरुस्त जरूर कर लिया।

मुंबई इंडियंस की शुरुआती प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, एन तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एम अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

आईपीएल ऑक्शन के दौरान लखनऊ के बाद पंजाब किंग्स की टीम ने सबसे अच्छी खरीदारी की है और ऐसी टीम तैयार की है जो अभी से जीत की दावेदार नजर आ रही है। पंजाब की टीम ने शिखर धवन, कगिसो रबाडा जैसे मैच विनर्स को खरीदने के बाद मध्यक्रम के लिये लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो, शाहरुख खान और ओडिन स्मिथ जैसे प्लेयर्स को चुना। वहीं हरप्रीत बरार और राज बावा जैसे घरेलू क्रिकेटर्स को मौका देकर टीम अपनी जड़ों को मजबूत करती नजर आयी।

पंजाब किंग्स की शुरुआती प्लेइंग 11: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो (डब्ल्यू), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)

शानदार टीम बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स की टीम भी किसी से कम नजर नहीं आयी और रविचंद्रन अश्विन को अपने खेमे में शामिल करने के साथ शुरुआत की। राजस्थान यहीं पर नहीं रुकी उसने युजवेंद्र चहल, देवदत्त पाड्डिकल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे प्लेयर को शामिल किया तो वहीं पर जिम्मी नीशम, नाथन कुल्टर नाइल, रैसी वान डार दुसै और डैरिल मिशेल जैसे ऑलराउंडर्स को शामिल किया। सीएसके की तरह ही राजस्थान के पर्स में पैसे कम नजर आ रहे थे लेकिन उसने दूसरे दिन बैकअप खिलाड़ियों को खरीद कमी को पूरा कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआती XI: यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, जिमी नीशम, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी शुरुआती दौरे में जमकर पैसा खर्ने का विक्टिम बनी और उसने फाफ डुप्लेसिस, हर्षल पटेल, जोश पटेल और वनिंदु हसरंगा पर खूब पैसा लुटाया। हालांकि दूसरे दिन आरसीबी की टीम दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर और शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ियों को शामिल कर वापसी करने में कामयाब रही तो अनुज रावत, फिन एलेन, सेरफोन रदरफोर्ड और डेविड विली जैसे बैकअप रखकर टीम को ज्यादा खतरनाक बना दिया।

आरसीबी की शुरुआती प्लेइंग 11: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), महिपाल लोमरोर, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज।

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)

2021 के खराब सीजन और ऑफ फील्ड की विवादित यादों को भुला कर सनराइजर्स हैदराबाद एक मजबूत टीम तैयार करने में कामयाब रही। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, कार्तिक त्यागी और उमरान मलिक जैसे शानदार गेंदबाजों से बॉलिंग को मजबूत किया तो एडेन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी मध्यक्रम को भी धार दी। नीलाम में वह पंजाब के साथ कई खिलाड़ियों को लेकर टक्कर में नजर आयी और अंत में रोमारियो शेफर्ड, अभिषेक शर्मा और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर्स को खरीदने में भी कामयाब हुई।

SRH की शुरुआती प्लेइंग 11: राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, केन विलियमसन (c), निकोलस पूरन (w), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+