हमारे CEO चयन में दखल नहीं देते, वे तो बस बाहर बैठे खिलाड़ियों को दिलासा देते हैं: श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली, 15 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार, 14 मई को उस बात पर सफाई दी जिसने तूल पकड़ लिया था। अय्यर का कहना था टीम चयन मामलों में सीईओ की भूमिका भी होती है। मामला उछल गया क्योंकि ऐसे कौन सीईओ करता है, टीम सेलेक्शन केवल कप्तान और कोच देखते हैं। ऐसे में लगातार घटिया खेल दिखा रही केकेआर के कप्तान की टिप्पणियों ने क्रिकेट बिरादरी में खलबली मचा दी।

 IPL 2022: Shreyas Iyer has to clear air on his statement about KKR CEO role in team selection

लेकिन पुणे के एमसीए स्टेडियम में केकेआर को सनराइजर्स हैदराबाद पर 54 रन से जीत दिलाने के बाद विजेता कप्तान के रूप में मैच के बाद के बाद सफाई दी।

अय्यर ने शनिवार को मुकाबले के बाद कहा, "और मैं पिछले इंटरव्यू में कही बात को भी स्पष्ट करना चाहता हूं जब मैंने सीईओ का नाम लिया था, तो मेरा मतलब था कि वह बाहर बैठे खिलाड़ियों को सांत्वना देने के लिए होते हैं, क्योंकि (बाहर बैठना) उनके लिए कभी आसान नहीं होता है।"

अय्यर और केकेआर को सोशल मीडिया पर तब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जब केकेआर के कप्तान ने सोमवार को कहा था कि सीईओ भी टीम चयन में शामिल है। दरअसल जब अय्यर से सवाल किया गया कि आईपीएल 2022 ये केकेआर की टीम इतने बदलाव आखिर क्यों कर रही है?

kkr

Recommended Video

    IPL 2022: Shami destroy CSK batting line-up as team restrict on just 133 | वनइंडिया हिन्दी

    तब अय्यर ने कहा, "यह वास्तव में कठिन है। मैं भी एक बार उस स्थिति में था जब मैंने आईपीएल खेलना शुरू किया था। हम कोचों के साथ चर्चा करते हैं, सीईओ भी टीम चयन में शामिल है। बाज (मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम) खिलाड़ियों के पास जाते हैं और उन्हें बताते हैं कि वे खेल रहे है या फिर नहीं। खिलाड़ी फैसलों का सम्मान करते हैं।"

    विश्व कप विजेता भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मदन लाल उन लोगों में शामिल थे जो अय्यर के खुलासे से हैरान थे।

    मदन लाल ने भारतीय खेल प्रशंसकों द्वारा आयोजित एक मंच पर बातचीत के दौरान कहा था, "मैं अय्यर के खुलासे से व्यक्तिगत रूप से हैरान और निराश हूं। अगर यह सच है तो कोच और सपोर्ट स्टाफ क्या कर रहे हैं? टीम के बारे में फैसला करना कोच और कप्तानों का काम है न कि सीईओ का। टीम के भीतर कुछ गलत है। "

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+