शिखर धवन सुरेश रैना को पछाड़कर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने नाम कर गए ये रिकॉर्ड

मुंबई, 14 अप्रैल: पंजाब किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना का मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शिखर धवन ने फॉर्म में बढ़िया वापसी करते हुए आईपीएल 2022 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 50 गेंदों पर 70 रनों की अच्छी पारी खेली थी।

IPL 2022: Shikhar Dhawan surpasses Suresh Raina against Mumbai Indians

अब शिखर धवन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 पारियों में 871 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी टीम की जीत में भी अहम योगदान दिया और उनको सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 24 रनों की ही जरूरत थी।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: कोहली की तरह अब रोहित भी कप्तानी से तौबा कर लें, भारत के पूर्व खिलाड़ी का सुझाव

इससे पहले सुरेश रैना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 34 पारियों में 824 रन बनाए हुए थे। जहां तक, सुरेश रैना की बात है तो वे इस आईपीएल के कमेंट्री बॉक्स में ही दिखाई देते हैं क्योंकि नीलामी में उनको किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदा नहीं है।

Shikhar Dhawan

ताजा मुकाबले की बात करें तो शिखर धवन ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की थी। शिखर धवन एक और कीर्तिमान बनाने से चूक गए हैं क्योंकि 70 रन बनाने के बाद अब वे आईपीएल में 5981 रन बना चुके हैं और उनको 6000 रन बनाने वाला दूसरा भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए केवल 19 रनों की दरकार है।

इससे पहले आईपीएल में केवल विराट कोहली ने 6000 रन बनाए हुए हैं। यह धवन की आईपीएल करियर की 45वीं हाफ सेंचुरी थी। इससे ज्यादा अर्धशतक केवल आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने लगाए हैं जो इस लीग के इतिहास में 51 हाफ सेंचुरी अपने नाम कर चुके हैं।

मुकाबले की बात करें तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन मयंक अग्रवाल ने इतनी धुआंधार शुरुआत दी कि मुंबई के मंसूबों पर पानी फिर गया। 32 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेलने वाले मयंक अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया है क्योंकि शिखर धवन और अग्रवाल के प्रयासों के दम पर ही पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान 198 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+