क्वालीफाई होने में नाकाम रहे, पापा ने बुरी तरह मारा, शिखर धवन ने शेयर किया 'पिटाई' का VIDEO

नई दिल्ली, 28 मई: भारत के बल्लेबाज शिखर धवन अपने आईपीएल अभियान के बाद घर वापस लौट चुके हैं जहां पर उनके पिता ने उनकी जमकर पिटाई की है। पिटाई ऐसी हुई की लात और घूंसे चले, शिखर धवन जमीन पर लेट गए, लेकिन पिता की लात तब भी भारत के इस सलामी बल्लेबाज पर पड़ती रही। पिता कहते रहे- मेरे लिए मर गया तू।

धवन को पिटाई से कोई नहीं बचा सका

धवन को पिटाई से कोई नहीं बचा सका

आसपास में अन्य लोग खड़े थे जिन्होंने पिता को रोकने की कोशिश की लेकिन धवन को पिटाई से कोई नहीं बचा सका। एक व्यक्ति तो पुलिस की वर्दी में भी था। लेकिन वीडियो के अंत में एक और नजारा देखने को मिलता है। पुलिस की वर्दी पहना व्यक्ति अंत में मुस्करा रहा है और धवन के पिता को रोकने वाला व्यक्ति भी हंसने से बचने की कोशिश कर रहा है। केवल शिखर धवन और एक लड़की नहीं हंस रहे हैं। वैसे हंस पिताजी भी नहीं रहे लेकिन कुछ ही देर में पता चल जाता है कि यह वीडियो शिखर धवन ने किसी ओर ही मकसद से अपलोड की है।

Recommended Video

    IPL 2022 Final: Ranveer Singh to AR Rehman, stars to perform in Closing Ceremony | वनइंडिया हिन्दी
     पिता का रवैया यह है

    पिता का रवैया यह है

    वीडियो में धवन बता रहे हैं कि उनका आईपीएल अभियान खराब होने के बाद उनके पिता का रवैया यह है। शिखर धवन इस बार पंजाब किंग्स की टीम में खेले जो क्वालीफाई करने में बिल्कुल नाकाम रही और पूरे सीजन में कभी भी अच्छी नहीं दिखाई थी। हालांकि यह बाएं हाथ का बल्लेबाज ठीक-ठाक स्कोर करने में कामयाब रहा और उन्होंने 14 मैचों में 38.3 की औसत के साथ 460 रन बनाए। धवन को सोशल मीडिया पर अपने कारनामों को मजाकिया अंदाज में बताने के लिए भी जाना जाता है।

    पिता ने मुझे ही नॉक आउट कर दिया

    पिता ने मुझे ही नॉक आउट कर दिया

    इस बार हंसाने में धवन को पिता का भी साथ मिला है। इस वीडियो पर एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैंस पेट पकड़-पकड़ कर हंस रहे हैं क्योंकि वीडियो बहुत ही मजाकिया है, जबरदस्त है और पेट में गुदगुदी मचाने वाला है। इस वीडियो को कैप्शन दिया है- नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं करने के चलते मेरे पिता ने मुझे ही नॉक आउट कर दिया।

    अंकल तो पूरी आग में दिखाई दे रहे हैं

    अंकल तो पूरी आग में दिखाई दे रहे हैं

    वीडियो में धवन पिता की ओर मुंह करके खड़े हैं और उनके पिता ने आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है। पितजी किसी कट्टर बाप की तरह दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए भारत के स्पिनर हरभजन सिंह लिखते हैं- बापू तेरे से भी ऊपर का एक्टर निकले, क्या बात है।

    धवन के पंजाब किंग्स साथी हरप्रीत बराड़ ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है और कहा है- हा हा, अंकल तो पूरी आग में दिखाई दे रहे हैं।

    धवन तो चले पर टीम फ्लॉप रही

    पंजाब किंग्स की टीम ने अंक तालिका में छठा स्थान हासिल किया क्योंकि वे 14 में से सात मुकाबले की जीत पाए। मयंक अग्रवाल की एक टीम शुरुआती मुकाबले जीतने के बाद काफी अच्छी दिखाई दे रही थी लेकिन जैसा कि आईपीएल जैसी बड़ी प्रतियोगिता में होता है, यहां उतार चढ़ाव आने लाजमी है, जिनसे गुजर कर ही कोई टीम प्लेऑफ और खिताब तक पहुंच पाती है और कई बड़े-बड़े सूरमा भी इस लंबी लीग में एक जैसा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करते रहते हैं।

    टीम इंडिया के लिए धवन को नहीं चुना

    टीम इंडिया के लिए धवन को नहीं चुना

    शिखर धवन लीग में सही दिखाई दिए लेकिन उनमें वह धुआंधार बात नहीं थी जिसके चलते उनको बीसीसीआई ने ज्यादा भाव नहीं दिया है और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली भारतीय टी20 सीरीज में दरकिनार किए गए हैं। इस सीजन में धवन ने बहुत तेज बल्लेबाजी नहीं की थी। भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को हो रही है।

    धवन 'फेल' हुए पर वीडियो पास हो गया

    धवन 'फेल' हुए पर वीडियो पास हो गया

    धवन के इस वीडियो को देखकर 80 और 90 के दशक में पैदा हुए लोगों को सिहरन जरूर पैदा हुई होगी हुई होगी क्योंकि एक समय था जब आप खराब नतीजा लेकर घर लौटते थे और पिताजी से मार या डांट पड़ती थी। हालांकि अब समय तेजी से बदल चुका है। माता-पिता बच्चों के दोस्त अधिक बन चुके हैं लेकिन धवन का यह वीडियो काफी गुदगुदाता है और मनोरंजन देने के अपने काम में पूरे अंक से पास हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- RR की जीत के बाद बोल्ट ने शर्ट उतार बच्चे को दी, नन्हे फैन ने तुरंत पहन ली- VIDEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+