IPL 2022: मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे आर्यन खान, केकेआर की जीत से ज्यादा हुए इनके चर्चे
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है, जिसके पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक आसान जीत हासिल की। वानखेड़े के मैदान पर खेले गये इस मैच के दौरान 2 साल बाद स्टेडियम में फैन्स की वापसी हुई है तो वहीं पर अपनी टीम को सपोर्ट करने फ्रैंचाइजी के मालिक भी पहुंचे।

इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान स्पेन में अपनी फिल्म पठान की शूटिंग करने में व्यस्त हैं तो उनकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिये उनके बेटे आर्यन खान मैदान पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर आर्यन खान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपनी टीम का हौंसला बढ़ाने के लिये अपने दोस्तों के साथ पहुंचे नजर आये।
और पढ़ें: CSK vs KKR: कप्तानी के दबाव में बिखरे जडेजा, धोनी ने बचायी चेन्नई की लाज

वायरल हो रही मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर
इस दौरान उनकी दोस्त और जूही चावला की बेटी साथ नजर नहीं आयी लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें आर्यन खान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। आर्यन खान के साथ इस खूबसूरत लड़की को देखकर लोग कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत और नये कप्तान श्रेयस अय्यर पर बात करना भूल गये और लगातर उनके बारे में जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में आर्यन खान ब्लैक टी शर्ट में नजर आये तो वहीं पर यह मिस्ट्री गर्ल सफेद क्रॉप टाप में उनके साथ नजर आयी।

धोनी के दम पर सीएसके ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर
गौरतलब है कि वानखेड़े के मैदान पर खेले गये इस मैच में श्रेयस अय्यर पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते नजर आये तो वहीं पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिये रविंद्र जडेजा कप्तानी का डेब्यू करते नजर आये। हालांकि अय्यर की कप्तानी का अनुभव जडेजा पर भारी नजर आये और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रविंद्र जडेजा की कप्तानी वाली सीएसके के लिये टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और 61 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो दिये। हालांकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को 131 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

रहाणे ने दिलायी केकेआर को जीत
जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिये अजिंक्य रहाणे (44) ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने टीम को 6 विकेट की एक आसान जीत दिला दी। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 20 रन तो सैम बिलिंग्स ने 25 रनों का योगदान दिया। वहीं पर सीएसके की टीम के लिये ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाये लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।












Click it and Unblock the Notifications