IPL 2022 : शार्दुल ठाकुर बिके 10 करोड़ 75 लाख में, भुवनेश्वर को हुआ नुकसान
नई दिल्ली। तेज गेंदबाद शार्दुल ठाकुर को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 10 करोड़ 75 लाख रूपए मिल गए हैं। शार्दुल ने 2 करोड़ बेस प्राइस रखा था, लेकिन महाराष्ट्र से आने वाले शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। हैरानी वाली बात यह रही कि चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें खरीदने की कोशिश नहीं की।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए डेविड वार्नर, डु प्लेसिस बिके 7 करोड़ में

कैपिटल्स के लिए कारगार साबित हो सकते हैं
इससे पहले आईपीएल में लगातार शार्दुल ठाकुर चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आए हैं। हालांकि चेन्नई ने इनको मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। आईपीएल करियर में शार्दुल ठाकुर ने 61 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.89 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 67 विकेट चटकाई है। बता दें कि शार्दुल एक कमाल के बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो अपनी नई टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं।
Recommended Video

बल्लेबाजी भी कर लेते हैं
खास बात यह है कि शार्दुल ठाकुर पिछले कुछ समय से अच्छी गेंदबाजी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर 2 बड़ी अहम पारियां भी खेलीं थी। यही कारण है कि आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में दिल्ली ने उनपर इतनी रकम खर्च की। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में चौथी बार आईपीएल जीता था। शार्दुल ठाकुर ने चेन्नई को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। शार्दुल पिछले सीजन में आईपीएल में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। शार्दुल ने 16 मैचों में 21 विकेट लिए थे। शार्दुल पिछले 3 साल से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अहम हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें इस साल की मेगा नीलामी से पहले चेन्नई ने रिलीज कर दिया था। इसलिए उसे नीलामी के लिए रखा गया था। अब वह आईपीएल 2022 में दिल्ली की टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।

भुवनेश्वर को हुआ नुकसान
इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार की कीमत भी पड़ गई जो काफी समय से लय में नहीं दिख रहे थे। भुवनेश्वर कुमार के लिए राजस्थान रॉयल्स ने पहली बोली लगाई। इसके बाद तीन करोड़ रुपए की कीमत तक उनके और मुंबई इंडियंस के बीच खींचातानी चली। फिर 3.4 करोड़ रूपए की कीमत पर हैदराबाद ने पहली बोली लगाई। फिर हैदराबाद को लखनऊ ने टक्कर की, लेकिन अंत में 4.2 करोड़ रुपए की बोली पर हैदराबाद ने भुवनेश्वर को अपने साथ जोड़ लिया। हालांकि पहले के हिसाब से भुवनेश्वर को इस बार नुकसान हुआ है। इससे पहले भुवनेश्वर को पिछले सीजन तक 8.5 करोड़ रुपए मिलते थे।












Click it and Unblock the Notifications