करारी हार के बाद भी बची है आस, पोंटिंग ने कहा- DC अगले तीन मैच जीतकर प्लेऑफ में जाएगी
नई दिल्ली, 9 मई: दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों इतनी बुरी तरह से हारी कि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जरूरी रन रेट काफी गिर गया। लेकिन टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग को लगता है डीसी अभी भी क्वालिफाई कर सकती है।

पोंटिंग ने यह भी कहा कि पंत को उनका पूरा सपोर्ट है जिनकी कप्तानी में डीसी ने 11 मैचों में केवल 5 ही जीतने में कामयाबी हासिल की है। पंत जिस तरह से नाजुक मौकों पर गेंदबाजी में बदलाव करते हैं उसकी आलोचना होती रहती है। लेकिन रिकी पोंटिंग कहते हैं जब बहुत ज्यादा दबाव होता है तब फैसला करने के लिए बहुत कम समय होता है।
हालांकि पोंटिंग ने माना कि सीएसके के खिलाफ 91 रनों में कई गलतियां की गई। गेंदबाज सही जगह पर नहीं थे और बल्लेबाज भी बहुत खराब रही। इस मैच से ज्यादा अच्छी चीजें निकलकर सामने नहीं आई। केवल खलील अहमद ही सही थे जो लगातार गेंदबाजी में प्रभावित कर रहे हैं।
पोंटिंग ने कहा कि अगले मैच में पलटवार करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि डीसी की टीम बचे हुए तीन मैच जीतने के बाद प्लेऑफ में जगह बना सकती है।
Recommended Video

पोंटिग ने कहा हमें लगता है कि बाकि तीन मैचों को जीतने के बाद भी प्लेऑफ में जगह बनाई जा सकती है। आठ जीत काफी होनी चाहिए और एक बड़ी जीत नेट रेट को सुधारने के लिए हो। हम जानते हैं हम फाइनल में पहुंच सकते हैं।
पोंटिंग ने कहा कि जो हुआ सो हुआ। डीसी अब आगे बढ़ना का ही सोच रही है। इस टीम के नेट बॉलर को कोविड हो गया था। पोंटिंग का परिवार इससे पहले ही कोविड की चपेट में था, यहां तक की कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने भी खुद का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया था।
हालांकि पोंटिंग इसको किसी बहाने की तरह से नहीं लेना चाहते। उनका कहना है कि टीम को बेहतर क्रिकेट खेलना चाहिए था। दिन के अंत में टीम ने खुद को निराश किया है।












Click it and Unblock the Notifications