IPL 2022: कोहली-पाटीदार के अर्धशतक, RCB ने GT को दिया 171 रनों का टारगेट
मुंबई, 30 अप्रैल: आईपीएल के 43वें मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 171 रनों का टारगेट दिया है। आज आरसीबी के फैंस के अरमानों का एक मुकाबला हुआ क्योंकि विराट कोहली ने आईपीएल 2022 में पहला अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। विराट कोहली ने हालांकि बहुत धीमी पारी खेली लेकिन रनों के कमी से खुद को बाहर निकालने में कामयाब रहे। कोहली ने 53 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके व 1 छक्का लगाया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बहुत घटिया रही जब फाफ डु प्लेसिस जीरो रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ ही आईपीएल में बड़े कद के बल्लेबाजों का शून्य पर आउट होने का सिलसिला जारी है।
यह भी पढ़ें- IPL में जलवे दिखा रहे उमरान मलिक को जल्द ही मिल सकती है टीम इंडिया में जगह
लेकिन इसके बाद विराट कोहली और रजत पाटीदार के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई। पाटीदार बहुत अच्छे दिखाई दिए और उन्होंने तेज अर्धशतक लगाया लेकिन पारी को इससे आगे नहीं बढ़ा सके और प्रदीप सांगवान की गेंद पर आउट हो गए।
Recommended Video

इस मैच में ग्लेन मैक्लवेल भी चले जो आरसीबी के लिए एक और राहत की बात है। हालांकि विराट कोहली ने इस दौरान एक अर्धशतक पूरा किया लेकिन वे पारी को लंबा नहीं खींच सके और 53 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मोहम्मद शमी ने बोल्ड आउट किया।
लेकिन आरसीबी के लिए सबसे खराब बात दिनेश कार्तिक की जबरदस्त विफलता है जो उनको मिलते हुए तीन मैच लगातार हो चुके हैं। कार्तिक इस बार केवल 2 रन बनाकर राशिद खान के शिकार हो गए। कार्तिक ने शुरुआत में जितनी उम्मीदें जगाई थी, पिछले तीन मैच में वे सब बर्बाद करते हुए दिख रहे हैं।
कार्तिक की गलती को ठीक करने का काम महिपाल लामरोर ने किया जिन्होंने 8 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर देने में मदद की।
प्रदीप सांगवान बहुत प्रभावी बॉलर साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications