IPL में जलवे दिखा रहे उमरान मलिक को जल्द ही मिल सकती है टीम इंडिया में जगह

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक की इस समय चर्चा जोरों पर है। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि मलिक को जल्द ही भारतीय टीम में बुलाया जाएगा। वे काफी तेज गति से गेंदबाजी करके सनसनी पैदा करने में कामयाब रहे हैं। उनकी रफ्तार ने अब रिजल्ट देने शुरू कर दिए हैं। अब माना जा रहा है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की सीरीज में उमरान को नेशनल कॉल आ सकती है।

IPL 2022: Umran Malik could get nation call for South Africa series

भारतीय टीम जून में प्रोटियाज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए सेट हो चुकी है। सभी खिलाड़ी आईपीएल के मौजूदा सीजन के समापन के बाद नेशनल ड्यूटी पर वापस लौट आएंगे और चयन समिति के एक सदस्य की मानी जाए तो उमरान को लेकर चयनकर्ता गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें- रोहित को टेस्ट कप्तान भावना में आकर बना दिया, युवराज ने कहा- और विकल्प देखने चाहिए थे

Recommended Video

    IPL 2022: NZ former Captain praises Umran Malik after watching his bowling | वनइंडिया हिन्दी

    इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलेक्शन पैनल के मेंबर ने कहा, आप भारत में ऐसे गेंदबाज कितने देखते हैं जो लगातार 150 प्लस की स्पीड पर बॉलिंग कर रहे हों। वह दुर्लभ प्रतिभा है और निश्चित तौर पर हमारे रडार पर है। उनका नाम भारतीय टीम के लिए रखने पर विचार किया जाएगा ताकि वह निखर सकें।

    Umran Khan

    केविन पीटरसन ने तो यहां तक कह दिया था कि उमरान मलिक को टेस्ट मैच में भी मौका दे दो क्योंकि जिस गति पर वह बॉलिंग कर रहे हैं उसका सामना कोई भी करना नहीं चाहता।

    हालांकि ग्रीम स्वॉन जैसे पूर्व स्पिनर का कहना है कि मलिक जितनी तेज स्पीड के खिलाड़ियों को टेस्ट मैच खिलाने का मतलब है चोट को दावत देना। शोएब अख्तर, ब्रेट ली और जोफ्रा आर्चर के साथ यही हुआ। इसलिए उमरान मलिक को केवल टी20 में ही खेलना चाहिए।

    फिलहाल मलिक किस फॉर्मेट में खेलेंगे यह भविष्य का विषय है। उन्होंने घरेलू स्तर पर टी20 में प्रभावित कर दिया है। अब उनको नेशनल लेवल पर कोई भी फॉर्मेट मिलना चाहिए जिसमें उनको दमखम दिखाने का मौका मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+