IPL इतिहास में नए पतन की ओर गिरा RCB, उसी समय पंजाब किंग्स को मिली नई ऊंचाई
नई दिल्ली, 28 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बीते कल एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया जब उन्होंने 200 रनों से ऊपर का स्कोर दर्ज करने के बावजूद पंजाब किंग्स के सामने हार का सामना किया। आरसीबी आईपीएल के इतिहास की पहली टीम बन गई है जो 4 बार 200 प्लस स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब नहीं हो सकी।

नए गर्त में गिरी आरसीबी
बेंगलुरु की टीम ने यह नया पतन तब हासिल किया जब उन्होंने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 206 रनों का टारगेट रखा। यह आईपीएल 2022 में आरसीबी का पहला मुकाबला था जो मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया।
आरसीबी नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ नए युग को शुरू करने की ओर देख रही थी और उन्होंने 57 गेंदों पर 88 रनों की पारी भी खेल दी लेकिन आरसीबी की टीम को 2 अंक दिलाने में यह प्रोटियाज स्टार भी नाकामयाब रहा।

पंजाब किंग्स ने हासिल की नई ऊंचाईयां
इसी बीच पंजाब की टीम ने 200 प्लस टारगेट का पीछा करने में रिकॉर्ड बना दिया है। पंजाब की टीम ने आईपीएल के इतिहास में चौथी बार 200 प्लस का स्कोर चेज किया है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तीन बार ऐसा कर चुकी है। केकेआर और आरआर ने ऐसा 2 बार किया है।
दूसरी ओर, आरसीबी एक और खराब रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहा जब उन्होंने एक आईपीएल मुकाबले में सबसे ज्यादा वाइड गेंद फेंक डाली। आरसीबी ने रविवार को मुंबई में 21 वाइ़ड गेंद फेंकी।

वाइड गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी बना-
बाकी टीमों में सबसे ज्याद वाइड गेंद-
19 - 2011 में पीबीकेएस बनाम कोच्चि टस्कर्स केरल
18 - 2008 में आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स
18 - आरआर बनाम केकेआर 2015
18 - 2018 में आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस

पंजाब किंग्स की पावर हिटिंग का आगाज-
पंजाब किंग्स ने आरसीबी के गेंदबाजों के सामने अपने पावर-हिटिंग कौशल का प्रदर्शन किया, विशेष रूप से मोहम्मद सिराज (2/59) और वानिंदु हसरंगा को मैदान के पार कई बार ले जाया गया।
भुनुका राजपक्षे ने सिर्फ 22 गेंदों में 43 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इससे पहले पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (24 गेंदों में 32) और शिखर धवन (29 गेंदों में 43) ने सिर्फ 43 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी की थी ।
लियाम लिविंगस्टोन ने अपनी 10 गेंदों में 19 रनों की पारी के लिए 2 छक्के लगाए, वहीं ओडियन स्मिथ ने 8 गेंदों में नाबाद 25 रन पर 3 छक्के लगाए। शाहरुख खान नाबाद रहे और पंजाब ने जीत के साथ 2 अंक बटोरे।












Click it and Unblock the Notifications