चेन्नई की चाैथी हार पर बोले रविंद्र जडेजा, पूरी टीम को दिया ये संदेश
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 17वें मैच चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह रविंद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की लगातार चाैथी हार रही है और वे -1.211 की खराब नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं। वहीं हार के बाद रविंद्र जडेजा ने बयान देते हुए बताया कि आखिर क्यों टीम मैच हारी। साथ ही उन्होंने पूरी टीम को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : अभी तक सबसे रोमांचक मैच में जीता गुजरात, ऐसा रहा आखिरी ओवर का खेल

सभी विभागों में करेंगे सुधार
मैच के बाद जडेजा ने कहा, "गेंदबाजी से हम निराश हैं लेकिन हमारे 20-25 रन कम थे। हम अंत तक लड़ना चाह रहे थे। 155 का स्कोर भी खराब नहीं है और हमारे गेंदबाज विकेट लेना चाह रहे थे। हम सभी विभागों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। हम इस बारे में बात करेंगे कि हमारे पास कहां कमी है। हम पेशेवर हैं और हमें अपने खेल पर कड़ी मेहनत करनी होगी, साथ रहना होगा और वापस आने की कोशिश करनी होगी।''

17.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
वहीं मैच की बात करें तो चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने आसानी से 17.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर चेन्नई लक्ष्य को हासिल कर लिया।

दो विकेट ही ले पाए CSK के गेंदबाज
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज और युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 50 गेंदों में 150 के स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। उन्होंने कप्तान केन विलियमसन के साथ भी पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। विलियमसन ने 32 रन बनाए, जबकि राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई के गेंदबाज पारी में सिर्फ दो विकेट ही ले पाए। मुकेश चौधरी और ड्वेन ब्रावो ने सिर्फ 1-1 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications