IPL 2022 : अभी तक सबसे रोमांचक मैच में जीता गुजरात, ऐसा रहा आखिरी ओवर का खेल

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 15वें सीजन के 16वें मैच में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सबको हैरान कर दिया है। गुजराज ने दर्शकों को अभी तक का सबसे रोमांचक मुकाबला पेश किया, क्योंकि उन्होंने आखिरी ओवर में जिस अंदाज में मैच जीता वो देखने के लायक रहा। । पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर गुजरात के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में गुजरात के बल्लेबाजों ने 4 विकेट खोकर मैच की आखिरी गेंद पर मैच जीता। इसी के साथ गुजरात ने जीत हैट्रिक लगा दी है। वह अंक तालिका में भी पहले स्थान पर आ चुकी है। वहीं पंजाब को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

ipl 2022

ऐसा रहा आखिरी ओवर का खेल
आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। यह मुश्किल भी लग रहा था। ओडिन स्मिथ ओवर फेंकने आए। वहीं क्रीज पर डेविड मिलर व कप्तान हार्दिक पांड्या थ। पहली गेंद का सामना डेवि़ड मिलर ने किया, जो वाइड रही। फिर अगली गेंद पर हार्दिक रन आउट हो गए। हार्दिक के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया क्रीज पर आए। तेवतिया ने दूसरी गेंद का सामना करते हुए 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर मिलर ने चाैका लगा दिया, जबकि चाैथी गेंद पर 1 रन लेकर तेवतिया को स्ट्राइक दिया। अब आखिरी दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे, लेकिन तेवतिया ने पुराने तेवर दिखाते हुए लगातार दो छक्के लगाकर टीम को असंभव जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें- इस टीम की गेंदबाजी है सबसे खतरनाक, दीप दासगुप्ता ने बताया नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+