रवींद्र जडेजा ने माना- पॉवरप्ले में अच्छी शुरुआत करने में नाकामयाब रही CSK
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले तीन साल में दूसरा ऐसा सीजन खेला है जहां वे उम्मीदों से कमतर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। पिछला सीजन जीतने वाली इस टीम ने इस बार भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग तोड़ दी है। पंजाब किंग्स से मिली ताजा हार के बाद सीएसके ने 8 मैचों में छठी हार हासिल की है और वे अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं।

ताजा मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 187 रनों का स्कोर खड़ा किया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इसके जवाब में अंबाती रायडू के साहसिक प्रदर्शन के बावजूद 20 ओवर में 176 ही रन बनाए।
मैच के बाद कप्तान जडेजा का कहना है कि उनकी टीम मौजूदा आईपीएल सीजन में शुरुआती छह ओवरों का फायदा उठाने में नाकामयाब रही है।
यह भी पढ़ें- रसेल की मसल्स के दम ने फिर किया हैरान, शॉट ने उड़ा दिए कुर्सी के परखच्चे- VIDEO
जडेजा ने मैच के बाद कहा कि हमने काफी अच्छी शुरुआत की थी, हमने अंत में 10-15 रन अतिरिक्त खर्च कर दिए। हमने अपने प्लान को अच्छे से नहीं किया था। रायडू ने बहुत अच्छी बैटिंग की, जैसा की मैं पहले कह चुका कि हमको उनको 175 के अंदर समेट देते तो अच्छा होता।

Recommended Video
हम शुरुआती छह ओवर में अच्छे नहीं रहे हैं, हम यहां पर कमतर रहे हैं और उम्मीद है कि हम मजबूती से वापसी करेंगे।
पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बैटिंग करने के दौरान तीन बदलाव किए थे। भानुका राजपक्षे, संदीप शर्मा और ऋषि धवन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
सीएसके के गेंदबाजों ने प्रभावी शुरुआत की थी और सलामी बल्लेबाजों - मयंक अग्रवाल और शिखर धवन को पीबीकेएस के पांच ओवर के बाद 29-0 के स्कोर पर दबाव में डाल रखा था।
महेश थीक्षाना ने विपक्षी कप्तान मयंक अग्रवाल के रूप में शुरुआती विकेट लिया, जो बैकवर्ड पॉइंट पर लपके गए। अगले बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने 32 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली।
इसी बीच शिखर धवन ने मुकेश चौधरी के खिलाफ तीन चौके लगाए और 12वें ओवर में 16 रन आए। धवन ने 14वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि राजपक्षे ने मैदान पर छक्का लगाया। धवन 88 रन बनाकर नाबाद रहे और पीबीकेएस ने पहली पारी में 187/4 का स्कोर बनाया।












Click it and Unblock the Notifications