रसेल की मसल्स के दम ने फिर किया हैरान, शॉट ने उड़ा दिए कुर्सी के परखच्चे- VIDEO

नई दिल्ली, 26 अप्रैल: आंद्रे रसेल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी शक्तिशाली मांसपेशियों के लिए मशहूर हैं। रसेल ने क्रिकेट में मसल्स को लोकप्रिय बनाने का काम किया। वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी अपने ताकतवर शरीर के दम पर ही बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए मशहूर हो गया। हालांकि इस खिलाड़ी को शार्ट पिच गेंदों का सामना करते हुए अभी भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन जब भी गेंद उनके स्लॉट में आती है तो वह निश्चित तौर पर गगनचुंबी छक्के के लिए ही जाती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल-

कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल-

जमैका के खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने आईपीएल करियर में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए शुरुआत की थी लेकिन उनको बहुत ज्यादा खेलने की मौके नहीं मिले थे। उनकी किस्मत तब चमकी जब उन्होंने 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को ज्वाइन कर लिया। धीरे-धीरे ही सही लेकिन उन्होंने अपनी मैच विजेता परफॉर्मेंस को दिखाना शुरू कर दिया। यह साल 2019 का सीजन था जो उनके लिए सबसे बेहतरीन साबित हुआ और यहां उन्होंने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड भी जीता।

मौजदूा सीजन में भी चमक रही है 'रसल मसल्स'

मौजदूा सीजन में भी चमक रही है 'रसल मसल्स'

भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी लेकिन रसेल को अपनी पावर हिटिंग के लिए बहुत सराहना मिली थी। यह अनुभवी खिलाड़ी आज भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे का महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि 2022 की मेगा नीलामी से पहले कोलकाता की टीम ने आंद्रे रसेल को रिटेन कर लिया था। रसेल ने कोलकाता द्वारा दिखाए गए भरोसे को पूरी तरह सर आंखों पर रखा और मौजूदा सीजन में भी गेंद और बल्ले दोनों के साथ अपनी उपयोगिता साबित की है।

बल्ले से दमदार, गेंद से भी विकेट

बल्ले से दमदार, गेंद से भी विकेट

भले ही उनकी टीम इस सीजन में बहुत ज्यादा जबरदस्त नहीं कर रही है लेकिन रसेल अभी तक खेली गई 7 पारियों में 180.15 के भयंकर स्ट्राइक रेट के साथ और 45.0 के अच्छे औसत के साथ 227 रन बना चुके हैं जिसमें उन्होंने मयंक अग्रवाल की पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 70 रनों की पारी भी खेली थी जो उनका मौजूदा सीजन में टॉप स्कोर है। 33 साल का यह आलराउंडर बोलिंग में भी 10 विकेट चटका चुका है हालांकि यहां पर 10.4 दिन के इकोनामी रेट के साथ थोड़े महंगे साबित हुए हैं।

शॉट ऐसा मारा, कुर्सी की बैक उड़ा दी

शॉट ऐसा मारा, कुर्सी की बैक उड़ा दी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछला मुकाबला टाइटंस के खिलाफ खेला था और यहां पर रसेल ने केवल एक ही ओवर में 4 विकेट चटकाए थे। हाल ही में कोलकाता की टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है जहां पर रसेल को एक कुर्सी को तोड़ते हुए देखा जा सकता है और यह एक ताकतवर शॉट की वजह से टूटी है। शॉट में इतनी ताकत थी कि कुर्सी के बाएं हिस्से में एक बड़ा छेद बन चुका है। इस कुर्सी को कोलकाता नाइट राइडर्स खेमे का एक सदस्य है बड़े आश्चर्य से देखता है।

यहां देखें वीडियो-

और फिर पता चलता है कि रसेल नेट में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रसेल के किस शॉट से यह कुर्सी टूटी है लेकिन वीडियो शेयर करने वालों ने यह स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यह काम रसेल की बल्लेबाजी के दौरान ही हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस समय 8 में से तीन मुकाबले जीतने के बाद अंक तालिका में आठवें स्थान पर बैठी है। इस टीम को अपना अगला मुकाबला 28 अप्रैल को खेलना है जो दिल्ली कैपिटल से खिलाफ होगा और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+