राशिद ने CSK को धो डाला, मैच के बाद बोले- हमारी तो यही योजना थी
नई दिल्ली। राशिद खान ने चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार हुए आईपीएल 2022 के 29वें मैच में धो डाला। गुजरात ने रोमांचक मुकाबले में शेष 1 गेंद रहते मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच डेविड मिलर रहे, जिन्होंने 51 गेदों में नाबाद 94 रनों की पारी खेली। उन्होंने 8 चाैके व 6 छक्के लगाए। लेकिन चर्चे ज्यादा राशिद लूट गए, जिन्होंने 18वें ओवर में लगातार 4 गेंदों में तीन छक्के व 1 चाैका लगाकर मैच पलटा। मैच समाप्ति के बाद राशिद ने बयान देते हुए बताया कि उनकी क्या योजना थी।
यह भी पढ़ें- ये 4 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी, IPL में मचा रहे धमाल

बताई क्या थी योजना
राशिद ने बयान देते हुए कहा, ''आईपीएल में यह एक सुखद अहसास है, टीम की कप्तानी करना एक सपने के सच होने जैसा है और इसे हासिल करना कुछ खास है। बस हम मैच को गहराई तक ले जाना चाहते थे। हम अंतिम 7 ओवरों में 90 रन का पीछा करने में सक्षम थे और यही हमारी योजना थी। हम मैच को जितना हो सके गहराई तक ले जाने की कोशिश कर रहे थे।''

मैं जिम्मेदारी लेना चाहता था
उन्होंने आगे कहा, ''मैंने पहले 5 मैचों में बल्लेबाजी नहीं की, यही चर्चा थी, इसलिए मैं जिम्मेदारी लेना चाहता था। हम चाहते थे कि दो बल्लेबाज बड़ा स्कोर करें, मैंने डेविड मिलर के साथ चर्चा की और हमने गेंद को जोर से हिट की कोशिश की। मुझे आगे कदम बढ़ाने और जिम्मेदारी लेने की जरूरत थी, बस मैं खुद का समर्थन करना चाहता था और यही योजना थी।''

आखिरी 3 ओवरों में पलटा मैच
बता दें कि चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 169 रनों की पारी खेली थी, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ की 48 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी रही। जवाब में उतरी गुजरात टीम की शुरूआत खराब रही। उसके 4 विकेट 13वें ओवर तक 87 के स्कोर पर 5 गिर चुके थे। लग रहा था कि चेन्नई आसानी से जीत जाएगा क्योंकि अंत में आखिरी 18 गेंदों में गुजरात को 48 रन चाहिए थे, लेकिन राशिद ने 21 गेंदों में तेज 40 रनों की पारी खेल बदल दिया। फिर आखिरी ओवर में 13 रन जीत के लिए चाहिए थे। आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर फिर डेविड मिलर ने टीम को रोमांचक जीत दिला दी। अब गुजरात अंक तालिका में 6 मैचों में 5 जीत के साथ पहले स्थान पर है, जबकि चेन्नई को 6 मैचों में 5वीं हार मिली है।












Click it and Unblock the Notifications