राहुल तेवतिया को पता था छक्का आएगा, खोला जीत दिलाने का राज

rahul tewatia

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 16वां मैच दर्शकों के लिए बेहद खास बन गया। यह मैच अंतिम ओवर तक दर्शकों की सांसे रोक देने वाला दिखा। राहुल तेवतिया अंतिम समय हीरो साबित हुए, जिन्होंने लगातार 2 गेदों पर छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। हालांकि, यह मैच गुजरात के लिए जीतना आसान नहीं था क्योंकि अंतिम ओवर में 19 रन चाहिए थे और पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या रन आउट हो चुके थे। वहीं मैच जीतने के बाद तेवतिया ने जीत का राज खोलते हुए बताया कि उनके दिमाग में तब क्या चल रहा था।

यह भी पढ़ें- इस टीम की गेंदबाजी है सबसे खतरनाक, दीप दासगुप्ता ने बताया नाम

खोला जीत दिलाने का राज

खोला जीत दिलाने का राज

तेवतिया ने कहा, ''जब मैच जीता जाता है तो अच्छा लगता है। हमारे पास अंतिम ओवर में सोचने के लिए बहुत कुछ नहीं था, हमें बस छक्के लगाने थे और यही मैं और डेविड मिलर बात कर रहे थे। मुझे पता था कि आखिरी गेंद पर छक्का आएगा अगर गेंद बल्ले के बीच से सीधी निकल जाए, इसलिए यह मैच को साफ कर देगा। मैंने गेंदबाज की ओर ध्यान दिया। महसूस किया कि गेंदबाज ओडियन स्मिथ ने मेरे लिए बाहर की ओर वाइड गेंदबाजी की। मैंने इसपर विचार किया और इसने मेरे लिए अच्छा काम किया। ड्रेसिंग रूम वास्तव में ठंडा है। आशु भाई (नेहरा), गैरी कर्स्टन और सहयोगी स्टाफ ने वास्तव में अच्छा काम किया है। हमें सिर्फ योजनाओं को अच्छी तरह से आगे ले जाने और अच्छी तरह से समर्थन करने के लिए कहा गया है।''

यूं पलटा आखिरी ओवर में मैच

यूं पलटा आखिरी ओवर में मैच

गुजरात को जीत के लिए अंतिम ओवर में 19 रन चाहिए थे। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अंग्रवाल ने ओडिन स्मिथ को गेंद थमाई। वहीं क्रीज पर डेविड मिलर व कप्तान हार्दिक पांड्या थे। पहली गेंद का सामना डेविड मिलर ने किया, जो वाइड रही। अगली गेंद पर मिलर ने सिंगल रन के लिए शाॅट मारा, लेकिन हार्दिक रन आउट हो गए। हार्दिक के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया ने दूसरी गेंद का सामना करते हुए 1 रन लिया। फिर तीसरी गेंद पर मिलर ने चाैका लगाया, जबकि चाैथी गेंद पर 1 रन लेकर तेवतिया को स्ट्राइक दिया। अब आखिरी दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे, लेकिन तेवतिया ने पुराने तेवर दिखाते हुए लगातार दो छक्के लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

दर्ज की तीसरी जीत

दर्ज की तीसरी जीत

गुजरात की इस सीजन में यह लगातार तीसरी जीत रही है। गुजरात की जीत में शुभमन गिल का भी रोल रहा। उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। शुभमन गिल ने 4 रन से शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 59 गेंदों में अधिकतम 96 रन बनाए। उन्होंने 1 छक्का और 11 चौके लगाए। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 35, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 और राहुल तेवतिया ने 13 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+