दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ टाइफाइड से रिकवर होने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए

नई दिल्ली, 15 मई: दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टाइफाइड बुखार से उबरने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले कुछ मैच में ही खेले और उनके स्थान पर केएस भरत बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। बीमार होने से पहले पृथ्वी शा ने डेविड वॉर्नर के साथ एक विध्वंसक जोड़ी बनाई थी और वे इतने आक्रामक थे कि डेविड वॉर्नर को भी बैकफुट पर जाकर युवा प्रतिभा को स्ट्राइक देनी पड़ती थी।

IPL 2022: Prithvi Shaw returns to Delhi Capitals team hotel after recover from Typhoid fever

पृथ्वी शा आईपीएल 2022 में अब तक कोई बहुत बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए हैं लेकिन उन्होंने कई धुआंधार पारियां खेली हैं जिसने दिल्ली कैपिटल्स के अभियान को आगे बढ़ाने में कुछ हद तक मदद की है। अभी कुछ दिन पहले की ही बात है जब दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वाटसन ने कहा था कि शायद पृथ्वी बुखार से उभर नहीं पाएंगे और दिल्ली कैपिटल्स को अपने बचे हुए दोनों लीग मुकाबले उनके बिना ही खेलने पड़ेगे।

अब जब शॉ डिस्चार्ज होकर वापस आ गए हैं तो देखने वाली बात होगी क्या वह मैच फिट है या नहीं। क्या उनको दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में खिलाया जाएगा या अभी नहीं। रविवार 15 मई को दिल्ली कैपिटल्स ने एक स्टेटमेंट जारी किया जहां बताया गया कि बल्लेबाज होटल में वापस आ गया है और फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।

Recommended Video

    IPL 2022: Gujarat के जीत में Saha का कमाल, Chennai के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी | वनइंडिया हिंदी

    यह बयान इस तरह से पढ़ा जा सकता है दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए है जहां वे टाइफाइड बुखार से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पृथ्वी होटल पर वापस आ चुके हैं और उनका डीसी की मेडिकल टीम ध्यान रख रही है, उनकी निगरानी की जा रही है।

    अभी यह कहना मुश्किल है कि अगले मैच में खेल पाएंगे नहीं बल्कि इस बात की संभावना है कि टीम को उनके बिना ही खेलना पड़े। दाएं हाथ का बल्लेबाज टीम में वापसी करता है तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं काफी मजबूत हो जाएंगी। दिल्ली कैपिटल्स को अभी भी अपने दोनों लीग मैच जीते हैं और उसके बाद ही वे अंतिम चार में अपनी जगह मजबूत करने की उम्मीद कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+