IPL 2022: RR के खिलाफ मैच से पहले फिट हुआ मुंबई इंडियंस का दमदार बल्लेबाज
नई दिल्ली, 31 मार्च: फिर से फिट होकर स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने एक बयान में पुष्टि की कि सूर्यकुमार अपनी उंगली की चोट से उबर चुके हैं।

यादव को पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान उंगली में चोट लगी थी जिसके बाद वे नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब के दौर से गुजर रहे थे और 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ MI के आईपीएल ओपनिंग मैच से चूक गए। मुंबई को अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलना है।
यह भी पढ़ें- IPL 2022: दोनों मैचों में धुआंधार दिनेश कार्तिक, कप्तान फाफ ने कर दी धोनी के साथ तुलना
एमआई ने कहा एक बयान में कहा, "सूर्यकुमार यादव अपने क्वारंटाइन से बाहर निकल गए और अपने साथियों कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह की कंपनी में जिम सेशन के लिए (बुधवार को) टीम में शामिल हो गए ... शिविर में उत्साह है।"

मुंबई इंडियंस को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में अपने आईपीएल के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई 178 रनों का बचाव करने में विफल रही क्योंकि दिल्ली ने लक्ष्य को केवल 18.2 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और ललित यादव के बीच सातवें विकेट के लिए 75 रन की अटूट साझेदारी हुई।
स्टार इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3.2 ओवर में 43 रन लुटाए थे।
मुंबई इंडियंस ने एक बयान में आगे कहा कि टीम ने पॉल चैपमैन की निगरानी में कल एक स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग सत्र लिया। सत्र में वजन और फिटनेस ट्रेनिंग शामिल थी, जिसमें कोर फिटनेस और बिल्डिंग स्ट्रेंथ पर काम करने पर ध्यान दिया गया था।
आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन, देवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टाइमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फैबियन एलन।












Click it and Unblock the Notifications