20वें ओवर में माही हैं तो सब मुमकिन है, धोनी जैसा कोई नहीं, ऐसे पलट देते हैं मैच

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: महेंद्र सिंह धोनी अपने विंटेज अवतार यानी अपने उन पुराने दिनों की एक झलक फिर से दिखा गए जब वे फर्निशिंग करते हुए दुनिया के किसी भी गेंदबाज पर हावी हो जाते थे। धोनी तब मैच को जिता कर ही दम लेते थे लेकिन पिछले कुछ समय से धोनी की भूमिका बदली और वे बैटिंग ऑर्डर में काफी नीचे आने लगे। इसी बीच उन्होंने आईपीएल में कप्तानी भी छोड़ दी। धोनी ने बाकी बल्लेबाजों को बढ़ावा देने के लिए खुद के रोल में काफी कमी की। इसके बावजूद वही परिस्थितियों आने पर अपने उसी पुराने अवतार में नजर आए जिसके लिए हम सब महेंद्र सिंह धोनी को जानते हैं।

धोनी ने लगभग अकेले दम पर जिताने का काम किया

धोनी ने लगभग अकेले दम पर जिताने का काम किया

धोनी पूरे साल केवल आईपीएल में ही क्रिकेट खेलते हैं और इसको व उनकी उम्र को देखते हुए भी इस तरह का प्रदर्शन सराहनीय है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले को धोनी ने लगभग अकेले दम पर जिताने का काम किया जब उन्होंने अंतिम ओवर में खेली गई 4 गेंदों पर 16 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स को अपने कट्टर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट से जीत दिला दी। धोनी 13 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के की बदौलत 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Recommended Video

    IPL 2022: CSK vs MI: आखिरी गेंद पर Dhoni ने Chennai Super Kings को दिलाई जीत | वनइंडिया हिंदी
    आखिरी ओवर में माही सब पर भारी-

    आखिरी ओवर में माही सब पर भारी-

    जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रनों की दरकार थी लेकिन जयदेव उनादकट ने पहली ही गेंद पर प्रीटोरियस को पगबाधा आउट कर दिया और फिर ड्वेन ब्रावो ने 1 रन देकर धोनी को स्ट्राइक दे दी जिसके बाद 4 गेंदों में 16 रनों की दरकार थी और धोनी ने अगली गेंद पर लगभग हेलीकॉप्टर शॉट के अंदाज में सीधा फ्लैट छक्का मार दिया। अगली गेंद पर चौका लगा फिर दो रन आए और फिर अंतिम गेंद पर लेग साइड पर एक जबरदस्त बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को अविश्वसनीय तौर पर मैच जिता दिया।

    अंतिम ओवर में किसी भी टीम को नहीं छोड़ते

    अंतिम ओवर में किसी भी टीम को नहीं छोड़ते

    महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे बल्लेबाज है जो अंतिम ओवर में किसी भी टीम को नहीं छोड़ते हैं। जी हां 20 ओवर में धोनी रौद्र रूप धारण कर लेते हैं। अगर आप धोनी के 20वे ओवर में T20 रिकॉर्ड को देखेंगे तो उन्होंने अभी तक 121 गेंद खेली है जिसमें 266.94 के स्ट्राइक रेट के साथ 26 चौके और 26 छक्के लगाए हैं जबकि उन्होंने 323 रन इस दौरान बनाए हैं।

    20वे ओवर में धोनी के बेमिसाल रिकॉर्ड

    20वे ओवर में धोनी के बेमिसाल रिकॉर्ड

    वहीं आईपीएल के 20वे ओवर की बात करें तो यहां धोनी ने 244 के स्ट्राइक रेट के साथ 51 छक्के लगाते हुए 637 रन बनाए हैं। यह बात तो तय है कि धोनी आईपीएल में 20 ओवर में बहुत छक्के लगाते हैं। इसी वजह से अगर हम आईपीएल में 16 से 20 के बीच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो धोनी उसमें टॉप पर आते हैं। धोनी ने इन चार ओवर में 167 छक्के लगाए हैं।

    16-20 ओवर में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के-

    16-20 ओवर में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के-

    किरॉन पोलार्ड ने 143 छक्के लगाए जबकि एबी डिविलियर्स ने 140 छक्के लगाने का कारनामा किया हुआ है। इसके बाद रोहित शर्मा ने बहुत कम चक्कर लगाए हैं क्योंकि उनके नाम केवल 90 छक्के हैं। हालांकि ध्यान रहे कि वे ओपनिंग में भी आते हैं। आंद्रे रसैल यहां पर 89 छक्के लगा चुके हैं। विराट कोहली काफी कम छक्के लगाते हैं क्योंकि उनके नाम 16 से 20 ओवर में केवल 78 ही छक्के दर्ज हैं। हार्दिक पंड्या 75 छक्कों के साथ कोहली के बाद आते हैं जबकि दिनेश कार्तिक, युवराज सिंह 68-68 छक्के लगा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+