कप्तानी मिलते ही धोनी ने इन फैसलों से सभी को चौंकाया, 2011 के बाद तीन नंबर पर बैटिंग करने आए माही

मुंबई, मई 01। आईपीएल 2022 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की गाड़ी पटरी पर लौटती दिख रही है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203 रन का लक्ष्य सामने वाली टीम को दे दिया है। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे अधिक 99 रनों की पारी खेली है। आपको बता दें कि इस मैच में चेन्नई की कप्तानी फिर से धोनी के हाथों में आ गई है। जडेजा ने इस मैच से पहले धोनी को कप्तानी सौंप दी थी।

तीन नंबर पर बैटिंग करने उतरे धोनी

तीन नंबर पर बैटिंग करने उतरे धोनी

धोनी के फिर से कप्तान बनते ही उन्होंने कई ऐसे फैसले मैच के दौरान लिए, जो चौंकाने वाले थे। पहले तो धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ डेवॉन कॉनवॉय को ओपनिंग भेज कर सभी को हैरान किया। हालांकि धोनी का यह फैसला मास्टरस्ट्रोक बना। गायकवाड़ और कॉनवॉय के बीच पहले विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद धोनी ने खुद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर सभी को चौंकाया।

2011 के बाद तीसरे नंबर पर आए धोनी

2011 के बाद तीसरे नंबर पर आए धोनी

आपको बता दें कि एमएस धोनी 2011 के बाद आईपीएल में पहली बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। भले ही धोनी टीम के कप्तान रहे हों, लेकिन वो कभी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। हालांकि धोनी का यह फैसला कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सका, क्योंकि धोनी सिर्फ 7 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका जरूर लगाया।

धोनी ने बदली ओपनिंग जोड़ी

धोनी ने बदली ओपनिंग जोड़ी

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी मिलते ही ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, जो कि अपना दूसरी ही मुकाबला खेल रहे थे। धोनी ने कॉनवे को गायकवाड़ के साथ ओपन करने भेजा और फिर जो हुआ वो सभी ने देखा। कॉनवे ने 88 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े। कॉनवे ने 38 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला अर्द्धशतक पूरा किया। बता दें कि अभी तक सीएसके की ओर से गायकवाड़ के साथ रॉबिन उथप्पा पारी की शुरुआत कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+