धोनी फिर बने महान, जडेजा ने झुककर ठोका सलाम, उनादकट डुबो गए लुटिया, छा गए मैच के मीम्स

मुंबई, 21 अप्रैल: आईपीएल का 33वां खेल दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के नाम का डंका बजाने वाला साबित हुआ। यह आईपीएल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदिता भी थी क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सामने थी और एमएस धोनी की बदौलत आखिरी गेंद पर सीएसके को जीत मिली। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम लगातार सात मुकाबले हार चुकी है और इस प्रतियोगिता में उसका खाता खुलना अभी भी बाकी है। दूसरी और महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 मुकाबलों में दूसरी जीत दिलाई।

धोनी अपने पुराने अंदाज में-

धोनी अपने पुराने अंदाज में-

धोनी अपने पुराने अंदाज में नजर आए जहां वे दुनिया के बेस्ट फिनिशर के तौर पर देखे जाते हैं और उन्होंने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर मुहर लगा दी। धोनी ने 13 गेंदों पर 3 चौके व एक छक्के लगाकर नाबाद 28 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि वह सर्वकालिक बेस्ट फिनिशर थे और रहेंगे। मुकाबला तब बहुत ही रोमांचक हो गया जब अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी।

रिएक्शंस की बाढ़

रिएक्शंस की बाढ़

तब धोनी ने एक छक्का लगाया फिर एक चौका लगाया और अंतिम गेंद पर एक और चौक जड़ा। महिंद्र महेंद्र सिंह धोनी के रौद्र रूप को उनके फैंस ने बहुत समय बाद देखा है और जाहिर है इससे सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है और कुछ शानदार मीम भी छा गए। मींस की जो बाढ़ आई है उसमें महेंद्र सिंह धोनी ही पूरी प्रमुखता के साथ छाए हुए हैं। धोनी के फिनिशिंग रोल को अलग-अलग मीम के जरिए उनके फैंस ने दिखाया है।

जयदेव उनादकट की ऐसी पिटाई पहले भी कर चुके हैं-

जयदेव उनादकट की ऐसी पिटाई पहले भी कर चुके हैं-

यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने जयदेव उनादकट की ऐसी पिटाई की इससे पहले धोनी आईपीएल 2019 में भी ऐसा कर चुके हैं जब जयदेव उनादकट राजस्थान रॉयल्स की टीम में खेला करते थे। इस मैच के बाद जडेजा ने जिस तरीके से धोनी के सामने झुक कर सलाम किया वह भी काफी वायरल हो रहा है।

ये टॉप ऑर्डर का खास दिन नहीं था-

ये टॉप ऑर्डर का खास दिन नहीं था-

मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। एक बार फिर से रोहित शर्मा और इशान किशन सुपर फ्लॉप साबित हुए और दोनों ही खिलाड़ी अपना खाता नहीं खोल सके।

युवा सनसनी ब्रेविस केवल 4 रन बनाकर चलते बने और उसके बाद सूर्यकुमार यादव व तिलक वर्मा के बीच में बढ़िया साझेदारी हुई। इस अर्धशतकीय साझेदारी में सबसे पहला विकेट सूर्यकुमार यादव का गिरा जो 21 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने मुंबई इंडियंस के टॉप 3 विकेट लिए थे उनको इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी दिया गया है।

जयदेव उनादकट का दिन बुरा था-

जयदेव उनादकट का दिन बुरा था-

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ऋतिक शौकीन जरूर इस मैच में चमके हैं क्योंकि उन्होंने बैटिंग करते हुए 25 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली और तिलक वर्मा ने अंत तक नाबाद रहते हुए 43 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली थी।

जयदेव उनादकट का दिन बुरा अंत हुआ लेकिन बल्ले से थोड़ा बेहतर साबित हुआ जब उन्होंने एक छक्का और 1 चौके लगाते हुए 9 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली थी।

 4 गेंदों पर 16 रन हासिल कर लिए

4 गेंदों पर 16 रन हासिल कर लिए

सीएसके के लिए मुकेश चौधरी ने 3 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। हालांकि बैटिंग में चेन्नई को भी झटका लगा जब रुतुराज गायकवाड़ गोल्डन डक पर डेनियल सम्स की गेंद पर चलते बने। पिच हिटिंग के लिए भेजे गए मिशेल सेंटनर को भी सम्स ने चलता किया। यहां तक की शिवम दुबे भी सम्स का शिकार बने। ऊपरी क्रम पर दो अनुभवी खिलाड़ियों रॉबिन उथप्पा (30) और रायडु (40) ने बढ़िया पारियां खेली।

इससे बाद ड्वेन प्रिटोरियस और धोनी ने मिलकर रन बनाने शुरू किए। प्रिटोरियस अंतिम ओवर की पहली गेंद पर उनादकट के शिकार बने लेकिन उसके बाद का शो धोनी का नाम था क्योंकि उन्होंने जीत के लिए चाहिए 4 गेंदों पर 16 रन हासिल कर लिए। इसमें एक छक्का, एक चौका, दो रन और फिर चौका लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+