IPL 2022 : मयंक अग्रवाल ने खेली विस्फोटक पारी, T20 क्रिकेट में बनाया खास रिकाॅर्ड

IPL

पुणे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल के बल्ले से विस्फोटक पारी देखने को मिली। मयंक ने 32 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक नया रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। मयंक ने 41 रन पर पहुंचते ही इतिहास रच दिया।

यह भी पढ़ें- 'रोहित शर्मा को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

पूरे किए 4 हजार रन

पूरे किए 4 हजार रन

दरअसल, उनके टी20 में 4 हजार रन पूरे हो गए हैं। मयंक ने 169 मैचों का 164 पारियों में 4011 रन पूरे कर लिए हैं, जिसमें 2 शतक व 25 अर्धशतक शामिल हैं। भारत की ओर से से टी20 में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जो 10 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। इसके बाद रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं।

लगाया IPL करियर का 12वां अर्धशतक

लगाया IPL करियर का 12वां अर्धशतक

इसी के साथ उन्होंने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियन के खिलाफ कप्तान के रूप में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। मयंक ने आते ही शाॅट खेलना शुरू कर दिए थे। 30 गेंदों का सामना करते हुए मयंक अग्रवाल ने छक्का जड़कर अपना टाइमल मिल्स के ओवर में अर्धशतक जमाया। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। मुंबई के खिलाफ आईपीएल में यह उनकी 100वीं पारी भी रही।

धवन के साथ मिलकर की शानदार साझेदारी

धवन के साथ मिलकर की शानदार साझेदारी

कप्तान मयंक शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रनों की शानदार साझेदारी की। इन दोनो दिग्गजों महज ने 57 गेंदों में 97 रन जोड़े। अभी तक इस सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से होने वाली ये सबसे बड़ी साझेदारी भी रही है। धवन ने 50 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे, जिसकी बदाैलत पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बना सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+