'रोहित शर्मा को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

मुंबई : आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब नजर आ रहा है। टीम चार मैच खेलने के बाद भी जीत का खाता नहीं खोल सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचले स्थान पर काबिज है। इस सीजन में मुंबई को छोड़कर हर टीम ने कम से कम एक जीत हासिल की है। ऐसा भी लगने लगा है कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इस बार प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाएगी। कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से फीके नजर आ रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बयान देते हुए कहा कि रोहित को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।
रोहित ने इस सीजन में खेले 4 मैचों में 20 की औसत से 80 रन बनाए हैं। संजय मांजरेकर ने क्रिकइन्फो से रोहित की कप्तानी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि रोहित को भी कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। उन्हें लगता है कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा एक ही रास्ता अपना सकते हैं और कीरोन पोलार्ड को नेतृत्व सौंप सकते हैं। 2013 में मुंबई ने रोहित को टीम का कप्तान बनाया था। उन्होंने अपने पहले सीजन में मुंबई को चैंपियन बनाया था।
यह भी पढ़ें- वो दुबला भी दिख रहा है और मजबूत भी, युवराज से हुई इस युवा की तुलना

लगा कि रोहित कप्तानी छोड़ सकते हैं
मांजरेकर ने यह बात तब कही जब उनसे पोलार्ड की खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज का मानना है कि पोलार्ड मुंबई स्कीम ऑफ थिंग्स में 'अभी भी मूल्य जोड़ सकते हैं। मांजरेकर ने कहा, "मुझे लगता है कि पोलार्ड अभी भी बहुत कुछ दे सकते हैं। सीजन से पहले मुझे भी लगा कि रोहित शर्मा विराट कोहली की तरह कप्तानी छोड़ सकते हैं, थोड़ा आराम कर सकते हैं, एक बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं और पोलार्ड को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जो एक शानदार अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं।"

पोलार्ड गेम चेंजर हैं
पोलार्ड की क्षमता की तारीफ करते हुए मांजरेकर का कहना है कि पोलार्ड दबाव की स्थिति में योगदान देंगे। उन्होंने कहा, "पोलार्ड में अभी भी ताकत है, मैं देख सकता हूं कि उन्होंने जो छक्के लगाए हैं। वह प्रेशर वाले मैच में गेम चेंजर बनेंगे। वह दबाव के मैच में एक पारी खेलते हैं और टीम को देखते हैं। दूसरों को बेहतर काम करने की जरूरत है क्योंकि पोलार्ड अपना सामान्य काम कर रहे हैं।''

रोहित पर दिखता है दवाब
इसके अलावा मांजरेकर ने कहा, ''नीलामी के बाद ही मुंबई की टीम पर सवालिया निशान लग गया था। मैं पहले ही भविष्यवाणी की थी कि मुंबई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकेगी। रोहित जब टीम इंडिया के लिए खेलते हैं तो उनकी बल्लेबाजी और भी बेहतर होती है, लेकिन आईपीएल में उनपर दवाब दिखता है। हम ऐसा पिछले 3-4 सीजन से देख रहे हैं।'' उन्होंने आगे कहा, सूर्यकुमार यादव टीम का अहम हिस्सा हैं। सूर्या ने इस सीजन में 2 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने अर्धशतक लगाया है।''












Click it and Unblock the Notifications