LSG vs DC: केएल राहुल, दीपक हुड्डा के शानदार अर्धशतक, लखनऊ ने दिया 196 रनों का लक्ष्य
मुंबई, 1 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने केएल राहुल और दीपक हुड्डा के शानदार अर्धशतकों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 196 रनों का बड़ा टारगेट दिया है। केएल राहुल ने 51 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली और 4 चौके व 5 छक्के लगाए। दीपक हुड्डा ने 34 गेंदों पर 52 रन बनाए। यह टारगेट 200 पार भी जा सकता था लेकिन अंत में मार्कस स्टोइनिस प्रहार करने में नाकामयाब रहे और 16 गेंदों पर 17 रन ही बना पाए।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम की पारी केएल राहुल ने आगे बढ़ाई और क्विंटन डिकॉक शॉट खेल रहे थे। डिकॉक ने 13 गेंदों पर 3 चौके व 1 छक्का लगाकर 23 रन बना दिए लेकिन उनको शार्दुल ठाकुर की गेंद पर ललित यादव ने लपका।
यह भी पढ़ें- अंपायर पर झल्लाईं पीवी सिंधु, बोलीं- उसकी गलती से मैं फाइनल में नहीं पहुंच सकी
Recommended Video
इसके बाद राहुल ने पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा और दीपक हुड्डा ने आकर्षक शॉट लगाने का काम किया। हुड्डा और राहुल के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। हुड्डा 34 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 6 चौके व एक छक्का लगाया। हुड्डा को भी ठाकुर ने चलता किया।
अब तक केएल राहुल भी अपना एक और पचासा ठोक चुके थे। उन्होंने पारी को रफ्तार दी और 19वें ओवर में आउट होने से पहले 51 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके व 5 छक्के लगाए।
दिल्ली की ओर से शार्दुल ठाकुर ही सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। शार्दुल ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए।
चेतन सकारिया ने अपने कोटे के 4 ओवर से 44 रन दिए। अक्षर पटेल कसे हुए थे और उन्होंने 4 ओवर में 25 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया।












Click it and Unblock the Notifications