अंपायर पर झल्लाईं पीवी सिंधु, बोलीं- उसकी गलती से मैं फाइनल में नहीं पहुंच सकी

नई दिल्ली, 1 मई: भारत की पीवी सिंधु को जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ बैडमिंटन एशियन चैम्पियनशिप के तीन मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद कांस्य पदक के साथ ही संतोष करना पड़ा। 26 साल की भारतीय ओलंपिक मेडलिस्ट ने मैच की शुरुआत तो बहुत मजबूती से की थी लेकिन वे अपनी लय खोती चली गई। सिंधु को इस मुकाबले में 21-13, 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। यामागुची दुनिया की दूसरी नंबर की टॉप खिलाड़ी हैं और उनको इस मैच को जीतने में एक घंटा और 6 मिनट लगाने पड़े।

Asia Championships: PV Sindhu is not happy with umpire as she loses in semi final vs Akane Yamaguchi

हालांकि सिंधु को मैच में कुछ चीजें अपने पक्ष में होती हुई दिखाई नहीं दी क्योंकि उनको लगा कि चेयर अंपायर ने उनके खिलाफ फैसला लिया है जिसने मैच को प्रभावित करने का काम किया। इस वजह से सिंधु काफी निराश और नाराज नजर आईं।

यह भी पढ़ें- इन महान नामों से बेहतर तो ये खिलाड़ी कर रहा है, टीम इंडिया में उसको ऊपर खिलाओ- हरभजन सिंह

यह विवाद तब हुआ जब सिंधु ने पहला गेम जीत लिया था और दूसरे गेम में 14-11 से लीड कर रही थीं। इस समय सिंधु को प्वाइंट पेनाल्टी थमा दी गई क्योंकि अंपायर को लगा कि वे अंकों के बीच में सर्व करने में कुछ ज्यादा ही समय ले रही हैं। इसके चलते सिंधु का अंपायर के साथ झगड़ा शुरू हो गया।

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट को रेफरी के साथ बहस करते हुए देखा गया और उन्होंने बताया कि उनकी विपक्षी रेडी नहीं थी इसलिए वे सर्व करने में समय ले रही थीं। लेकिन सिंधु की गुहार का अंपायर के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा और उसने यामागुची को एक अंक प्रदान कर दिया।

इस अंक को मिलने के बाद यामागुची ने मजबूती से मैच लड़ा और गेम को जीतकर मैच को तीसरे गेम तक ले गईं। जापानीज खिलाड़ी ने तीसरे गेम में सिंधु के ऊपर अपना प्रभुत्व बनाए रखा और इसको जीतकर मैच को भी जीत लिया।

सिंधु ने मैच के बाद कहा कि अंपायर ने न्याय नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से वह मैच को हारी हैं। ये बहुत गलत हुआ है क्योंकि वे मैच को जीतकर फाइनल में पहुंच सकती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+