KKR vs PBKS: अय्यर ने जीता कोलकाता के लिये टॉस, पंजाब में हुई रबाडा की वापसी, देखें प्लेइंग 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है जिसके पहले हफ्ते में कई टीमों के अहम विदेशी खिलाड़ी खेलने के लिये मौजूद नहीं थे, हालांकि इसके बावजूद फैन्स को सीजन में थ्रिलिंग मैच देखने की कोई कमी नहीं मिली। शुक्रवार को आईपीएल 2022 का 8वां मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है जिसमें बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की आईपीएल टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी हैं। दोनों टीमें इस सीजन अब तक एक-एक मैच जीत चुकी हैं। जहां केकेआर की टीम अपना तीसरा मैच खेलने पहुंची हैं तो वहीं पर पंजाब की टीम अपना दूसरा मैच खेलने उतरी है।

वानखेड़े के मैदान पर खेले गये पहले दो मैच अब तक लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं, हालांकि आज के मैच में नयी पिच का इस्तेमाल हो रहा है, जिसकी वजह से यहां पर फैन्स को रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। केकेआर की टीम को पिछले मैच में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं पर पंजाब की टीम आरसीबी को हरा कर ही यहां पर पहुंची है।
और पढ़ें: IPL 2022: मोइन अली की गलती से डिकॉक को मिला जीवनदान, 34 गेंदों में ठोंक दी फिफ्टी

केकेआर ने जीता टॉस, किया एक बदलाव
आईपीएल के 8वें मैच में केकेआर की टीम के लिये कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव का फैसला किया है। केकेआर की टीम ने शिवम मावी को टीम में फिर से शामिल किया है जबकि शेल्डन जैक्सन को बाहर किया गया है। अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वो अपनी गेंदबाजी यूनिट को मजबूत करना चाहते हैं इस वजह से हम इसके लिये गये हैं, वहीं गेंदबाजी चुनने के पीछे ओस को कारण बताया।

कगिसो रबाडा की हुई टीम में वापसी
वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने कगिसो रबाडा को अपनी प्लेइंग 11 में वापसी का मौका दिया है तो वहीं पर संदीप शर्मा को मजबूरन बाहर करना पड़ा है। मयंक अग्रवाल ने टीम को लेकर कहा कि संदीप ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन रबाडा की वापसी के चलते मजबूरी में बाहर करना पड़ रहा है।

जानें कैसी है प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications