IPL 2022: सिर्फ 12 रन ठोंक अजिंक्य रहाणे ने तोड़ा धोनी-उथप्पा का बड़ा रिकॉर्ड, खास लिस्ट में हुए शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 8वां मैच वानखेड़े के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर फैन्स को एक बार फिर से लो स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। यह वानखेड़े की पिच पर लगातार तीसरा मैच है जब लो स्कोरिंग मैच में फैन्स को थ्रिलर देखने को मिला है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अपने गेंदबाजों के दम पर पंजाब की टीम को महज 18.2 ओवर्स में 137 रन पर समेट दिया।

केकेआर के लिये उमेश यादव ने 4 विकेट चटकाये तो वहीं पर टिम साउथी (2 विकेट), सुनील नरेन (1 विकेट) और आंद्रे रसेल (1 विकेट) ने भी अहम योगदान दिया। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि केकेआर की टीम आसानी से इस लक्ष्य का पीछा कर लेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
और पढ़ें: 'उम्मीद है ज्यादा देर नहीं हुई' , IPL करियर का बेस्ट स्पेल फेंकने पर जानें क्या बोले उमेश यादव

4 हजारी बने अजिंक्य रहाणे
केकेआर की टीम के लिये अजिंक्य रहाणे (12) ने पारी का आगाज किया और 11 गेंदों का सामना कर 3 चौकों की मदद से 12 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रहाणे ने जैसे ही दूसरा चौका लगाया वैसे ही आईपीएल में 4000 रनों के आंकड़े को पार कर लिया। वह आईपीएल के इतिहास में इस आंकड़े को पार करने वाले 9वें भारतीय और ओवरऑल 12वें क्रिकेटर बन गये हैं। अजिंक्य रहाणे अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन कगिसो रबाडा ने उन्हें ओडियन स्मिथ के हाथों कैच कराकर उनकी इस पारी को समाप्त कर दिया।

तोड़ा रोहित-धोनी का रिकॉर्ड
अजिंक्य रहाणे ने अपनी इस छोटी सी पारी के साथ ही मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा ओपनर रॉबिन उथप्पा के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में 4006 रन बनाने के लिये 144 पारियों का सहारा लिया और सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले 7वें बल्लेबाज बन गये हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल (112 पारी) का नाम सबसे ऊपर काबिज है। जबकि डेविड वॉर्नर (114 पारी), विराट कोहली (128), गौतम गंभीर (140 पारी), सुरेश रैना (140 पारी), शिखर धवन (141 पारी), अजिंक्य रहाणे (144 पारी), रोहित शर्मा (147 पारी), रॉबिन उथप्पा (153 पारी) और महेंद्र सिंह धोनी (157 पारी) का नाम भी शामिल है।

चाहर ने करायी टीम की वापसी
पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने भले ही इस मैच में निराश किया और सिर्फ 137 रनों का ही स्कोर खड़ा किया लेकिन गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराने का काम किया। पंजाब किंग्स के लिये रबाडा औरओडियन स्मिथ ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में दो विकेट चटकाने का काम किया, हालांकि 7वें ओवर में राहुल चाहर ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी करा दी। 7 ओवर के बाद केकेआर की टीम ने महज 51 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिये हैं।












Click it and Unblock the Notifications