IPL 2022 प्लेऑफ से पहले ईडन गार्डन को 'काल बैसाखी' ने पहुंचाया नुकसान, गांगुली भी पहुंचे
कोलकाता, 22 मई: आईपीएल 2022 के प्ले ऑफ मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जाने हैं। यहां लगातार मंगलवार और बुधवार को दो मैच होंगे। पहला मुकाबला 23 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा लेकिन इस शहर में भारी बारिश और आंधी के चलते ईडन गार्डन को नुकसान पहुंचा है। ईडन गार्डन वो स्टेडियम है जहां आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले रखे गए हैं।
Recommended Video

इस सीजन में लीग मैचों के लिए जहां मुंबई और पुणे को चुना गया था तो वहीं प्लेऑफ मुकाबले के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन को चुना गया है। लेकिन 'काल बैसाखी' स्थानीय नाम से जानी जाने वाली भारी वर्षा और आंधी ने प्रतिष्ठित स्टेडियम को नुकसान पहुंचाया है।
तेज हवाओं के चलते स्टेडियम के प्रेस बॉक्स का ग्लास कवर टूट गया है। कुछ हॉर्डिंग्स भी उड़ गए हैं और यह आंधी अपने साथ कवर भी उड़ा के ले गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवाओं की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं होनी चाहिए क्योंकि कोई कोलकाता क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने कहा है कि ये नुकसान छोटा ही है और मैच के लिए होने वाली तैयारियों में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
ये भी पढ़ें- IPL में 'लगान' बना रहे हैं आमिर खान, बोले- KKR में खेलूंगा, रिंकु सिंह की तारीफों के पुल बांधे
अधिकारी ने बात करते हुए कहा, "हमें हमारे पास अभी भी 2 दिन का समय बाकी है और हर कोई मैचों के लिए तैयार है। समय रहते प्रेस बॉक्स के कांच को फिक्स कर दिया जाएगा। इस दौरान सौरव गांगुली भी मैदानी हालातों का जायजा लेने के लिए मौजूद थे। उनके कैब अधिकारी भी थे।
स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि भले ही बारिश के चलते नुकसान हुआ है लेकिन इस बात को लेकर पूरा भरोसा है कि प्लेऑफ मुकाबले शुरू होने से पहले सब चीज ठीक कर ली जाएगी। सूत्र ने बताया, "जैसे ही बारिश रुकी, हमने कवर को लगा दिया। हालात हमारे नियंत्रण में है और किसी भी तरह की परेशानी महसूस करने की जरूरत नहीं है।"
हालांकि मौसम के चलते कई उड़ाने देरी से शुरू हुई है जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम भी शामिल है। पहले बताया जा रहा था कि गुजरात टाइटंस की उड़ान शाम को 5:00 बजे लैंड करेगी लेकिन यह 2 घंटा लेट हो गई। एक अधिकारी ने बात करते हुए बताया कि स्थिति को देखते हुए खिलाड़ी थोड़े डरे हुए थे लेकिन हर कोई अच्छे से लैंड कर गया है और अपने होटल में चला गया है।
टॉप की दो टीमों के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा इसके अगले दिन तीसरी और चौथी टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा। रिपोर्ट बताती है कि पश्चिम बंगाल में शनिवार की शाम काल बैसाखी के चलते 2 लोगों की मौत भी हो गई है। मौसम विभाग ने तो आने वाले दिनों में और बारिश की भविष्यवाणी की है।












Click it and Unblock the Notifications