'आपका फेल होना तय है', हर्षल पटेल ने किया कोहली की करियर बदल देने वाली सलाह का खुलासा

नई दिल्ली। पिछले साल आईपीएल 2021 के सीजन के दौरान हर्षल पटेल ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसके बाद उन्हें रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के लिये डेब्यू करने का मौका मिला और अब इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में खेलते नजर आयेंगे। महीनों के अंदर हर्षल पटेल तीसरे कप्तान के नेतृत्व में खेलते नजर आयेंगे। हर्षल पटेल ने विराट कोहली की कप्तानी में शानदार आईपीएल सीजन खत्म किया जिसमें वो एक सीजन के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनकैप्ड गेंदबाज बने।

IPL 2022
Photo Credit: PTI

वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार 3 मैचों में 2-2 विकेट हासिल किये। ऐसे में जब हर्षल पटेल आरसीबी की टीम के लिये फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में खेलते नजर आयेंगे तो नये कप्तान को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। हर्षल पटेल के करियर के लिये कोहली और रोहित ने काफी शानदार काम किया है।

और पढ़ें: श्रीलंका को रौंद कर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत ने लगाई छलांग, जानें अब किस पायदान पर पहुंची

बेहद शानदार रहा है हर्षल पटेल का करियर

बेहद शानदार रहा है हर्षल पटेल का करियर

हर्षल पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते थे जिसके बाद उन्हें आरसीबी की टीम ने ट्रेड कर लिया, जहां पर हर्षल पटेल को जबरदस्त समर्थन मिला और उन्होंने एक ओवर में 37 रन देने के बाद सीजन में 32 विकेट हासिल किये। यह विराट कोहली का समर्थन था जिसकी वजह से हर्षल पटेल ने कई सारे विकेट अपने नाम किये। इसके बाद जब वो रोहित शर्मा की कप्तानी में एक स्टार बनकर उभरे। ईडन गार्डन्स के मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम को जीत के लिये 12 गेंदों में 31 रन की दरकार थी, जहां पर हर्षल पटेल ने 8 रन का ओवर फेंका और विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे रोमारियो शेफर्ड को वापस पवेलियन भेज दिया। हर्षल पटेल की इस गेंदबाजी के दम पर भारत ने 3-0 से सीरीज में जीत हासिल की।

रोहित-विराट की कप्तानी में खेलना रहा लकी

रोहित-विराट की कप्तानी में खेलना रहा लकी

हर्षल पटेल ने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिये शायद इनसे बेहतर कप्तान की मांग नहीं कर सकते थे। ऐसे में फाफ डुप्लेसिस के आरसीबी की टीम का नया कप्तान बनने के बाद परिस्थितियां लगभग ऐसी ही रहने वाली हैं। आरसीबी ने हर्षल पटेल को रिटेन नहीं किया था लेकिन बाद में उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए हर्षल पटेल ने आरसीबी के अनबॉक्स इवेंट में कहा,'मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं फिर चाहे वो रोहित हों या विराट, दोनों ने ही मेरे साथ काफी शानदार काम किया और अपने स्किल और खुद को एक्सप्रेस करने की आजादी दी थी। किसी भी समय उन्होंने मुझसे यह नहीं कहा कि आपको यह करना चाहिये और ये नहीं करना चाहिये। दोनों ने मुझे यही कहा कि आप अपना खेल अच्छे से जानते हैं और उस परिस्थिति में क्या करना है। आप हर समय सफल नहीं हो सकते हैं तो आप का फेल होना तय हैं, लेकिन आपको अपनी काबिलियत में हिचकिचाना नहीं है और खुुद पर भरोसा दिखाना है।'

कोहली की इस सलाह ने बदला करियर

कोहली की इस सलाह ने बदला करियर

हर्षल पटेल ने बताया कि विराट कोहली की इस सलाह ने उनके करियर को किस तरह से बदल दिया और वो अपनी काबिलियत का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सके। हर्षल पटेल ने आगे बात करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि फाफ डुप्लेसिस भी उनके अंदर वो विश्वास जता सकेंगे और यह अलग-अलग कप्तानों के अंदर खेलने में उनकी मदद करेगा। हर्षल पटेल ने आगे बाद करते हुए कोहली की उस सलाह के बारे में जानकारी दी जिसकी वजह से वो अपने करियर के खराब दौर से उबर सके।

उन्होंने कहा,'सीएसके के खिलाफ जब मुझे एक ओवर में 37 रन पड़े तो विराट मेरे पास आये और कहा कि आखिरी के तीन ओवर्स में 3 विकेट लेकर तुम हमारे लिये मैच को वापस लेकर आकर आये। इसके बाद तुम्हे 37 रन पड़े। यह होता है। आप खुद को मुश्किल परिस्थितियों में डालते और फेल भी होते हैं। लेकिन अगर आप खुद को वहां पर नहीं डालते हैं तो आप कभी भी एक खिलाड़ी के रूप में कीमती नहीं बन पायेंगे। तो वो अच्छे से समझते हैं कि दबाव भरी परिस्थिति में क्या करते हैं कि कभी-कभी यह असफलता के साथ आता है और वो काफी सपोर्टिव रहे हैं। यहां तक कि मैं चाहे अच्छा करूं या नहीं वो अपनी एप्रोच को लेकर निरंतर रहे हैं। यह वो चीजें हैं जो आपको एक अच्छा लीडर बनाती हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+