डेब्यूटेंट सुदर्शन की बैटिंग और 'टॉयलेट ब्रेक' दोनों ने किया सरप्राइज, मैदान पर होता रहा इंतजार

मुंबई, 9 अप्रैल: खिलाड़ियों को लंबी-लंबी पारियां खेलते देखकर कई बार ऐसा विचार भी मन में आता है कि ये खिलाड़ी पारी के बीच में टॉयलेट जाने की स्थिति में होने पर क्या करते होंगे? क्या ये सब चीजों को रोककर खेल पर फोकस करते हैं या फिर इनका खान-पान का मैनेजमेंट ही ऐसा होता है जिससे पारी के बीच में टॉयलेट जाने की स्थिति ही पैदा ना हो। इन सब बातों के आमतौर पर कोई क्लियर जवाब नहीं है और अभी तक क्रिकेट के बड़े मंच पर किसी खिलाड़ी को अपनी बैटिंग बीच में रोककर टॉयलेट जाते भी किसी ने नहीं देखा।

सुदर्शन ने ऐसा कुछ कर दिखाया कि जो सोचा नहीं था

सुदर्शन ने ऐसा कुछ कर दिखाया कि जो सोचा नहीं था

क्रिकेट में पारी के ब्रेक होते हैं, टेस्ट क्रिकेट में तो दिन में दो-दो बार ब्रेक होते हैं। ऐसे में मान लिया जाता है कि सब काम इन्हीं ब्रेक के बीच हो जाता होगा।

लेकिन चल रहे आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम के खिलाड़ी साई सुदर्शन ने ऐसा कुछ कर दिखाया कि जो सोचा नहीं था। सबसे पहले तो यह इस 20 साल के बल्लेबाज का मौजूदा सीजन में पहला मुकाबला था, उन्होंने समय पर बेहतरीन पारी भी खेली और गिल के साथ मैच की नींव रखने वाली शतकीय साझेदारी भी की। इनके अलावा उन्होंने टॉयलेट ब्रेक भी लिया।

बैटिंग के बीच टॉयलेट के लिए चले गए

बैटिंग के बीच टॉयलेट के लिए चले गए

सुदर्शन इस मुकाबले में विजय शंकर की जगह पर खेल रहे थे। उन्होंने 30 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली पर तब टॉयलेट के लिए चले गए जब अगले ही ओवर में रणनीति वाला टाइमआउट मिलने जा रहा था। सुदर्शन ने अपना समय लिया और मैदान पर खिलाड़ियों को 20 साल के इस लड़के के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। कहने की बात नहीं, इसमें पर्याप्त समय भी बर्बाद हुआ।

वीडियो में आप देख सकते हैं सुदर्शन मैदान पर आकर अपनी पतलून सेट कर रहे हैं और फिर खेलने के लिए आते हैं।

टीएनपीएल में चमका था नाम-

सुदर्शन बाए हाथ के खिलाड़ी हैं जिनका नाम टीएनपीएल में चमका था। उसके बाद ये खिलाड़ी तमिलनाडु के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी चयनित हुआ। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई इस पारी ने बाद में काफी अहम भूमिका अदा की क्योंकि राहुल तेवतिया ने जिस तरह से अंतिम दो गेंदों पर छक्का जड़कर जीत दिलाई उससे गुजरात टाइटंस की टॉप ऑर्डर का प्रयास और सराहनीय हो गया। इस मैच में 96 रन बनाने वाले बेजोड़ युवा शुबमन गिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। साई सुदर्शन की पारी देखकर लगता है कि उनको आगे मौके मिलते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+