GT vs CSK : गुजरात के शेरों ने फिर लगाई दहाड़, चेन्नई को मिल गई 9वीं हार

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 62वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराते हुए आसान जीत दर्ज की। गुजरात ने इस जीत के साथ फिर साबित कर दिया कि वो माैजूदा सीजन में सबसे मजबूत टीम है। गुजरात ने चेन्नई से मिले 134 रनों के लक्ष्य को आराम से खेलते हुए आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर लिया। इसी के साथ गुजरात को 13 मैचों में 10वीं जीत हासिल हुई है। वह 20 अंक लेकर टाॅप पर है तो वहीं चेन्नई को 13 मैचों में 9वीं हार का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें- सारा तेंदुलकर की तस्वीरों ने मचाई सनसनी, शख्स बोला- तेरे बिना जीवन अधूरा है
Recommended Video
लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर साहा ने 57 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए, जिसमें चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं, मैथ्यू वेड ने 20, शुभमन गिल ने 18 और डेविड मिलर ने नाबाद 15 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने 7 रन बनाए। साहा ने मथीशा पथिराना के पारी के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर चाैका लगाकर जीत दिलाई। चेन्नई की गेंदबाजी की ओर से पथिराना को 2 विकेट मिले, जबकि मोईन अली ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने उनके बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का माैका नहीं दिया। पारी के तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने डेविड काॅनवे को चलता किया। वह 5 रन बना सके। फिर तीसरे नंबर पर आए मोईन अली ने ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। साई किशोर ने अली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अली ने 21 रन बनाए। फिर एन जगदीशन ने गायकवाड़ के साथ पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। इस दाैरान गायकवाड़ ने अपना 9वां आईपीएल अर्धशतक लगाया। वह फिर 49 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का जड़कर 53 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं एन जगदीशन ने नाबाद 39 रन का योगदान दिया। जगदीशन ने 33 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का लगाया। गुजरात के लिए शमी ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और साई किशोर को 1-1 विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications