IPL 2022 में डेब्यू मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को बनाया अपना उप-कप्तान

नई दिल्ली, 28 मार्च: गुजरात टाइटंस की टीम ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को अपना उप-कप्तान नियुक्त किया हैं। इस नई टीम को अपना पहला मुकाबला आज यानी 28 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है जो एक और नई टीम है। गुजरात की टीम ने हार्दिक पांड्या को अपने कप्तान के तौर पर नियुक्त किया है। खास बात यह है कि हार्दिक और राशिद दोनों के लिए 15 करोड़ की रकम चुकाई गई है। दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल 2022 में गुजरात के प्रदर्शन की दिशा तय करेगा।

IPL 2022: Gujarat Titans announces Rashid Khan as their vice-captain ahead of debut match
Photo Credit: Gujrat Titans Twitter

गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर राशिद खान को उप-कप्तान बनाने की घोषणा की। राशिद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने का अनुभव है। उनके नेतृत्व में, अफगानिस्तान ने 1 टेस्ट मैच, 1 वनडे और चार टी20 मैच जीते। उन्होंने पिछले T20 विश्व कप की शुरुआत से पहले अफगानिस्तान के T20I कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया।

इस बीच, राशिद खान गुजरात टाइटंस में हार्दिक पांड्या के साथ खेलने की संभावना से उत्साहित हैं। दोनों ने अब तक आईपीएल में अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करने के बाद कभी एक साथ नहीं खेला है, लेकिन लेग स्पिनर ने टाइटन्स के कप्तान को पॉजिटिव इंसान बताया है।

गुजरात ने हार्दिक (15 करोड़ रुपये), राशिद (15 करोड़ रुपये) और शुभमन गिल (7 करोड़ रुपये) को आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले अपने चुना था।

गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहली बार खेलने वाली फ्रेंचाइजी की मजबूत, हरफनमौला टीम से खुश हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय, ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड, भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी शामिल हैं।

आईपीएल 2022 के लिए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

रिटेन किए गए खिलाड़ी: शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और राशिद खान

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: जेसन रॉय, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, आर साई किशोर, डोमिनिक ड्रेक, जयंत यादव, विजय शंकर, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर , रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+