GT vs RCB: तेवतिया फिर बने खेवनहार, मिलर के साथ मिलकर गुजरात को 6 विकेट से जिताया
मुंबई, 30 अप्रैल: गुजरात टाइटंस की टीम ने लगातार अपना जलवा दिखाते हुए एक और मुकाबला शानदार अंदाज में जीतकर दिखा दिया है। आरसीबी के खिलाफ हुए इस मैच में टाइटंस की टीम ने 171 रनों के टारगेट को 19.3 ओवर में हासिल करके दिखा दिया। जीत में फिर से राहुल तेवतिया ने अहम भूमिका निभाते हुए शानदार फिनिशिंग की और डेविड मिलर ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए गुजरात को 6 विकेट से मुकाबला जीता दिया।

राहुल तेवतिया ने 25 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए जिसमें 5 चौके व 2 छक्के लगे। जबकि डेविड मिलर 24 गेंदों पर 39 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने 4 चौके व एक छक्का लगाया। गुजरात की टीम ने यह साबित कर दिया है कि उनको हराकर ही कोई टीम इस सीजन का कप जीत सकती है वर्ना हार्दिक पांड्या कप्तानी की पहली पारी में ही बड़ी ट्रॉफी अपने नाम करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- तुम्हारी फोटो मेरी वाली से ज्यादा रोमांटिक है- रोहित-चहल की फोटो पर रितिका ने दिया रिएक्शन
गुजरात की टीम किसी भी स्थिति से जीत जाती है। इस बार आरसीबी द्वारा सेट किए गए 171 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी रही और रिद्धिमान साहा व शुबमन गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़ दिए। हालांकि यह धुआंधार शुरुआत नहीं थी लेकिन ठोस थी। पिछले मैच में तूफानी अर्धशतक लगाने वाले साहा इस बार 22 गेंदों पर 29 रन बनाकर हसरंगा का शिकार हुए।

शुबमन गिल ने एक बार फिर धीमी बैटिंग की और 28 गेंदों पर 31 रन बनाकर शाहबाज अहमद की गेंद पर बोल्ड हुए। अहमद यहां पर आरसीबी के इक्के साबित होने लगे थे क्योंकि उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या को भी 3 रनों पर आउट करके विपक्षी को जबरदस्त झटका दिया। इसके बाद साई सुदर्शन को 20 रनों को निजी स्कोर पर हसरंगा ने आउट करके आरसीबी को मैच जीतने की ओर बढ़ा दिया।
लेकिन यहां पर ही वह लोअर मीडिल ऑर्डर आता है जो गुजरात टाइटंस को हारने नहीं देता। यहां पर डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने मैच जितान वाली फिनिशिंग की।
केवल दो गेंदबाज गुजरात को बहुत तंग करने वाले साबित हुए। शाहबाज अहमद ने 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए तो वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। इनके झटकों से उभरते हुए गुजरात टाइटंस ने 9 मैचों में 8वीं जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications