तुम्हारी फोटो मेरी वाली से ज्यादा रोमांटिक है- रोहित-चहल की फोटो पर रितिका ने दिया रिएक्शन

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रोहित को अपने मजाकिया अंदाज और लीडर के गुणों के चलते क्रिकेट में बहुत इज्जत और प्यार मिला है। उनके पास प्रतिभा है और वे दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में कई सालों से शामिल हैं जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

रोहित को चाहने वाले केवल फैंस के तौर पर ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के तौर पर भी बहुत से लोग हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं युजवेंद्र चहल जो रोहित शर्मा को अपना बड़ा जैसा मानते हैं।

चहल रोहित के बर्थडे पर भी बाज नहीं आए

चहल रोहित के बर्थडे पर भी बाज नहीं आए

रोहित को चाहने वाले केवल फैंस के तौर पर ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के तौर पर भी बहुत से लोग हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं युजवेंद्र चहल जो रोहित शर्मा को अपना बड़ा जैसा मानते हैं।

चहल भी रोहित की तरह काफी मजाकिया इंसान हैं। रोहित जहां स्वभाव से चंचल हैं तो वहीं चहल अपनी हरकतों में खुली चंचलता दिखाते हैं। चहल रोहित के बर्थडे पर भी बाज नहीं आए हैं।

चहल ने रोहित के बर्थडे पर कुछ फोटो शेयर की। दोनों की कमेस्ट्री खिल रही है। चहल चंचल और रोहित अपने में मस्त नजर आ रहे हैं।

रोहित को रोहिता लिखा-

चहल ने फोटो पर कैप्शन देने की शुरुआत शरारत के साथ की। उन्होंने रोहित को रोहिता लिखा-

मेरे रोहिता शर्मा के लिए मैदान के अंदर और बाहर प्यार और इज्जत हमेशा नियत रहेगा।

मैंने अपना बड़ा भाई ढूंढ लिया।

आपके लिए ताउम्र खुशी, बेहतरीन मैचों और हेल्थ की कामना करता हूं।

हैप्पी बर्थडे हिटमैन

जो तीसरी फोटो थी उसने काफी लोगों का ध्यान खींचा

जो तीसरी फोटो थी उसने काफी लोगों का ध्यान खींचा

इन दौरान जो तीसरी फोटो थी उसने काफी लोगों का ध्यान खींच लिया। यहां रोहित और चहल किसी रोमांटिक कपल की तरह बैठे हुए नजर आ रहे हैं। हाथ में एक फूल भी है।

इस फोटो पर कमेंट करने के रोहित की पत्नी रितिका खुद को रोक नहीं पाईं हैं। उन्होंने कहा कि यह तीसरी फोटो तो रोहित और उनकी फोटो से भी ज्यादा रोमांटिक है। इसके दौरान वे उदास होने वाली इमोजी बनाती हैं।

रोहित शर्मा अपना 35वां बर्थडे नवीं मुंबई में सेलिब्रेट करेंगे जहां उनकी टीम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+