जर्सी का रंग बदलकर SRH को सबक सिखा गए वार्नर, जाते-जाते विलियमसन संग सेल्फी भी ले गए
नई दिल्ली, 6 मई: जो खिलाड़ी कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे, उनकी राह सनराइजर्स हैदराबाद ने अलग कर दी। ऐसा नहीं कि ये दो खिलाड़ी अब दोस्त नहीं हैं लेकिन अब ये एक दूसरे के साथ नहीं बल्कि खिलाफ खेलते हैं। इस बार डेविड वार्नर से केवल बल्ले से बोलकर अपने सारे बदले ले लिए हैं। वार्नर कुछ नहीं बोले लेकिन लोग बोल रहे हैं और हैदराबाद को जमकर कोस रहे हैं।
ये आईपीएल 2022 का 50वां मैच था और जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से हराने में कामयाबी दर्ज की।
Recommended Video

चेहरे के हावभाव को छुपाने में यकीन नहीं रखते
वार्नर ने नाबाद 92 रन बनाए और उनको मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। वार्नर विराट कोहली जैसे खिलाड़ी हैं जो चेहरे के हावभाव को छुपाने में यकीन नहीं रखते। वार्नर से जब पुराने साथी केन विलियमसन मिले तो उन्होंने एक सेल्फी भी ली। वार्नर इस दौरान दोस्ताना नजर आए तो केन विलियमसन के चेहरे पर ज्यादा भाव नहीं थे। एक बार तो ऐसा भी लगा जैसे विलियमसन बचकर निकलना चाहते हों लेकिन वार्नर ने उनसे बातें की और दो दोस्तों को एक साथ देखना फैंस को रास आया।

वार्नर को हटाकर विलियमसन को बनाया था कप्तान
सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन में डेविड वार्नर की बेज्जत भरी विदाई के बीच ही केन विलियमसन को अपना कप्तान नियुक्त कर दिया था। इस सीजन में हैदराबाद की शुरुआत बहुत खराब रही और उन्होंने दो मैच हारे लेकिन फिर लगातार पांच मैच जीतकर टॉप पर आने लगे। पर अब फिर से इस टीम की गाड़ी पटरी से खिसक चुकी है और प्लेऑफ की रेस से टीम धीरे-धीरे बाहर होती दिखने लगी है।

इस पारी की तारीफ हर जगह
जहां तक वार्नर की पारी की बात है तो इसकी हर ओर तारीफ हुई है। ये एक गारंटी वाला शतक था लेकिन वार्नर ने अंतिम ओवरों में मजूबत खिलाड़ी रॉवमैन पॉवेल क काबिलियत पर भरोसा किया और यह काम कर गया। पंत ने कहा है कि वार्नर से दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब की वन ऑफ द बेस्ट पारी खेली है।
यहां देखें वीडियो-
केन विलियसन ने कहा कि वार्नर बहुत ही जबरदस्त थे। मैच के बाद वार्नर ने भी किसी तरह की कड़वाहट पुरानी टीम के लिए नहीं दिखाई। केवल इतना ही कहा कि सब जानते हैं भूतकाल में क्या हुआ है। मुझे एसआरएच के खिलाफ प्रदर्शन के लिए किसी अतिरिक्त प्रेरणा की जरूरत नहीं है। जाहिर है ये प्रोफेशनल अंदाज से की गई बाते हैं।
लेकिन फैंस कहा मानते हैं। उन्होंने वार्नर द्वारा हैदराबाद की टीम की कुटाई का खूब जश्न मनाया है। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 में से 5 मैच जीतकर फिर से अंक तालिका में ऊपर उठने लगी है क्योंकि उनके पास हैदराबाद और पंजाब की फ्रेंचाइजी से अच्छा रन रेट है।
यह भी पढ़ें- डेविड वार्नर की पारी को पंत ने बताया- 'वन ऑफ द बेस्ट', विलियमसन ने बताया- जबरदस्त












Click it and Unblock the Notifications