एडम मिल्ने की जगह पर CSK ने शामिल किया 'जूनियर लसिथ मलिंगा, वैसे ही करता है बोल्ड
नई दिल्ली, 21 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने के स्थान पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को साइन किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टीम के पहले मैच के दौरान कीवी तेज गेंजबाज को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और तब से वह ठीक हो रहा था। अब वे शेष सीजन से बाहर हो चुके हैं।

जूनियर लसिथ मलिंगा
मथीशा एक 19 वर्षीय युवा मध्यम तेज गेंदबाज हैं, जो 2020 और 2022 संस्करणों में श्रीलंका के लिए U19 विश्व कप में खेले थे। वह लसिथ मलिंगा की तरह ही अपने स्लिंग एक्शन के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, उन्होंने केवल 1 लिस्ट ए और 2 टी 20 मैच खेले हैं और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में दो विकेट लिए हैं। इस खिलाड़ी को 20 लाख रुपये में साइन किया गया है। वे अपने एक्शन के अंतिम भाग में बिल्कुल लसिथ मलिंगा की तरह दिखते हैं। उनको लोग जूनियर लसिथ मलिंगा भी कहकर बुलाते हैं।
2020 से, यह किशोर एक रिजर्व खिलाड़ी के रूप में सीएसके का हिस्सा रहा है। पथिराना कैंडी के ट्रिनिटी कॉलेज से आते हैं, जिनके पूर्व छात्रों में कुमार संगकारा भी शामिल रहे थे।

एडम मिल्ने दीपक चाहर के बाद दूसरे बाहर होने वाले खिलाड़ी
एडम मिल्ने दीपक चाहर के बाद सीएसके के लिए बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।। उन्होंने इस सीजन में सीएसके के लिए केवल एक मैच खेला और 2.3 ओवर में 19 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। इसके अलावा, सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को तेज गेंदबाज के फिट होने की उम्मीद थी और कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही अपनी फिटनेस हासिल कर सकते हैं।
लेकिन लगता है कि चार बार के चैंपियन के लिए योजना के अनुसार चीजें नहीं हुई हैं।
मथीशा पथिराना के जल्द ही टीम में शामिल होने की उम्मीद
सीएसके के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन अच्छा नहीं चला है। उन्हें अब तक छह में से पांच मैच हारे हैं और उनकी गेंदबाजी ने निश्चित रूप से उनके खराब प्रदर्शन में एक भूमिका निभाई है, वहीं बल्लेबाजी ने भी लगातार निरंतरना नहीं दिखाई।
वे 21 अप्रैल (गुरुवार) को सीजन के अपने 7वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) से भिड़ने वाले हैं और मेन इन येलो को जल्द ही जीत की राह पर लौटना होगा। मथीशा पथिराना के जल्द ही टीम में शामिल होने की उम्मीद है, लेकिन बायो-बबल में प्रवेश करने के लिए पहले क्वारेंटाइन से गुजरना होगा।












Click it and Unblock the Notifications