IPL 2022: हार के बाद झुंझलाए CSK के कोच फ्लेमिंग, नियाग्रा फॉल से कर दी मुंबई की ओस की तुलना
मुंबई, 1 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में अपनी टीम के लखनऊ सुपर जायंट्स से 6 विकेट से हारने के बाद मुंबई के मैदानी हालातों की तुलना नियाग्रा फॉल्स से की। इस मैच में 211 रनों का पीछा करते हुए, एलएसजी ने 6 विकेट और 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।

यह पहली बार है जब सीएसके ने आईपीएल के इतिहास में अपने पहले दो मैच गंवाए हैं। शनिवार को गत चैंपियन सीएसके को कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- लसिथ मलिंगा ने अपना ऑलटाइम IPL रिकॉर्ड टूटने पर 'चैम्पियन' ब्रावो के कही ये बात
मैच के बाद मेजबान प्रसारकों से बात करते हुए स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि ओस के कारण स्पिनरों के लिए यह मुश्किल था। कप्तान रवींद्र जडेजा ने अपने 2 ओवर में 21 रन लुटाए जबकि मोईन अली ने केवल एक ओवर में 14 रन दे दिए।
उन्होंने कहा, "यदि आपने पहले देखा होता, तो स्पिन विकल्पों को पहले ही खेल से बाहर कर दिया गया था। क्योंकि यह गीलापन के मामले में नियाग्रा फॉल्स की तरह था और वे [एलएसजी] अच्छा खेले। इसलिए स्पिनर के लिए गेंद को ग्रिप करना और प्रभाव छोड़ना बहुत मुश्किल था।

स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि मुंबई की परिस्थितियां ओस के कारण रनों का पीछा करने वाली टीमों के पक्ष में हैं।
इससे पहले, सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा ने भी ओस पर चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि उनके गेंदबाजों को परिस्थितियों से निपटने के लिए बेहतर तैयारी करने की आवश्यकता होगी।
जडेजा ने मैच के बाद की प्रस्तुति में कहा, "काफी ओस थी, गेंद हाथ से नहीं चिपक रही थी। अगली बार हमें गीली गेंद से अभ्यास करना होगा।"
4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने अगले मैच के लिए 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है।












Click it and Unblock the Notifications