लसिथ मलिंगा ने अपना ऑलटाइम IPL रिकॉर्ड टूटने पर 'चैम्पियन' ब्रावो के कही ये बात

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो को शुभकामनाएं दी है। ब्रावो ने मलिंगा का ऑलटाइम आईपीएल विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा है। ब्रावो ने गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। ब्रावो ने अब आईपीएल करियर में 171 विकेट हासिल कर लिए हैं।

मलिंगा का ऑलटाइम रिकॉर्ड टूटा-

मलिंगा का ऑलटाइम रिकॉर्ड टूटा-

ब्रावो ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट लिए और लसिथ मलिंगा के साथ बराबरी की थी। यह रिकॉर्ड अब टूट गया है। मलिंगा ने 122 मैचों में 19.79 की औसत से 170 विकेट लिए, जबकि ब्रावो के 170 विकेट 24 के औसत से आए। इसके अलावा मलिंगा (7.14) ब्रावो ( 8.33) की तुलना में बहुत अधिक किफायती है।

मलिंगा का पूरा आईपीएल करियर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ही बीता है। सोशल मीडिया पर बात करते हुए मलिंगा ने ब्रावो को शुभकामनाएं दी।

मलिंग ने ब्रावो को चैम्पियन बताया

मलिंग ने ब्रावो को चैम्पियन बताया

मलिंग ने ब्रावो को चैम्पियन बताया है। साथ ही उनको आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाला बॉलर बनने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा भविष्य में और भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कामना की है।

ब्रावो ने तब रिकॉर्ड तोड़ दिया जब उन्होंने मुंबई में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में एलएसजी बल्लेबाज दीपक हुड्डा का विकेट लिया। हालांकि वेस्टइंडीज के स्टार लखनऊ को 211 रनों के शानदार लक्ष्य का पीछा करने से नहीं रोक पाए।

कई रिकॉर्ड बना चुके हैं ड्वेन ब्रावो-

ब्रावो (2013 और 2015) और भुवनेश्वर कुमार (2016 और 2017) आईपीएल में दो बार पर्पल कैप रखने वाले केवल दो खिलाड़ी हैं। लसिथ मलिंगा ने 2011 में इसे सिर्फ एक बार जीता था।

इंडियन प्रीमियर लीग के 2013 सीजन में ड्वेन ब्रावो के सर्वाधिक विकेट (32) के रिकॉर्ड की बराबरी 8 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल ने की थी।

सीएसके ने शुरुआती दो मैच हारकर बनाया रिकॉर्ड-

सीएसके ने शुरुआती दो मैच हारकर बनाया रिकॉर्ड-

इस बीच, यह भी इतिहास में पहली बार है कि गत चैंपियन सीएसके आईपीएल में अपने शुरुआती दो मैच जीतने में नाकाम रही है। कप्तान रवींद्र जडेजा और उनके साथी इस साल के टूर्नामेंट में अपने पहले अंक की तलाश में हैं।

सीएसके ने 210 रन बनाए, लेकिन एलएसजी पीछा करने में सफल रहा, जो टूर्नामेंट के इतिहास में चौथा सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया। यह आईपीएल 2022 का दूसरा गेम है जहां 200 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+