नीलामी में मिले थे 50 लाख, अब लगातार 3 छक्के लगाकर गेंदबाज की उड़ाई धज्जियां
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन जारी है, जहां देश-विदेशों के क्रिकेटर्स मैदान पर अपना दम दिखा रहे हैं। आईपीएल शुरू से ही एक ऐसा मंच रहा है जहां नए चेहरे देखने को मिले। लीग के 8वें मुकाबले में श्रीलंका के एक ऐसे बल्लेबाज का कहर देखने को मिला, जिसे निलामी में तो सिर्फ 50 लाख ही मिले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन ऐसा था जैसे मानों करोड़ो की कीमत उठाकर मैदान पर आए हों।
यह भी पढ़ें- जिसकी कभी सहवाग ने की थी बत्ती गुल, वो अब बना अफगानिस्तान का गेंदबाजी कोच

तूफानी पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
जी हां, हम बात कर रहे हैं श्रीलंका क्रिकेट टीम के विकेटकीपर भानुका राजपक्षे की, जिन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोर लीं। कोलकाता ने टाॅस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। हालांकि, पंजाब की शुरूआत खराब रही क्योंकि उनके कप्तान मयंक अग्रवाल महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। फिर तीसरे नंबर पर आए राजपक्षे ने आते ही ऐसा खेल दिखाया कि सब देखते ही रह गए।

3 छक्के लगाकर गेंदबाज की उड़ाई धज्जियां
राजपक्षे ने हालांकि 9 गेंदों का सामना कर पवेलियन लाैट गए, लेकिन इतनी कम गेंदों का जिस तरह से उन्होंने सामना किया वो कमाल था। राजपक्षे का कहर तब देखने को मिला जब उन्होंने तेज गेंदबाज शिवम मावी को लगातार तीन छक्के लगा दिए। हुआ ऐसा कि मावी पारी का चाैथा ओवर फेंकने आए। उनके सामने राजपक्षे थे, लेकिन ओवर की पहली ही गेंद पर राजपक्षे ने चाैका जड़ दिया। इसके बाद राजपक्षे ने अगली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर मावी की लय बिगाड़ने की कोशिश की, हालांकि चाैथी ही गेंद पर फिर बड़ा शाॅट खेलने के चक्कर में राजपक्षे टिम साउदी के हाथों कैच आउट हो गए। मावी के इस ओवर में 22 रन राजपक्षे ने लूट लिए। इस तरह राजपक्षे ने 9 गेंदों 31 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे।

पहली बार खेल रहे हैं IPL में
बता दें कि राजपक्षे पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं। उनका बेस प्राइस 50 लाख था। उन्हें खरीदने के लिए पंजाब किंग्स के अलावा किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। ऐसे में पंजाब ने उन्हें उनके बेस प्राइस के आधार पर अपने साथ जोड़ लिया। राजपक्षे ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अभी तक खेले 18 मैचों में 320 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 5 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें 89 रन दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications