जिसकी कभी सहवाग ने की थी बत्ती गुल, वो अब बना अफगानिस्तान का गेंदबाजी कोच

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को नया गेंदबाजी कोच मिल गया है। अफगानिस्ता क्रिकेट बोर्ड ने उस गेंदबाज को यह जिम्मेदारी साैंपी है, जिसकी बत्ती कभी पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने गुल की थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल की, जिन्हें अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम का ना सिर्फ गेंदबाजी कोच बल्कि सलाहकार भी नियुक्त किया गया है। गुल 4 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रीय शिविर में जुड़ेंगे। गुल को घरेलू स्तर के साथ-साथ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी प्रशिक्षण का अनुभव है।

यह भी पढ़ें- CSK हारा तो लखनऊ का बल्लेबाज बोला- टाॅप पर पहुंचना बहुत खास होता है

PSL में निभा चुके हैं भूमिका

PSL में निभा चुके हैं भूमिका

इससे पहले गुल ने पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए बताैर गेंदबाज कोच रोल निभाया है और कश्मीर प्रीमियर लीग (केपीएल) में कोचिंग स्टाफ और लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में गाले ग्लेडियेटर्स टीम के साथ भी रहे हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के साथ अपने समझौते के अनुसार, गुल को टीम के साथ तीन सप्ताह की अवधि से गुजरना होगा और अगर अंत में चीजें सही काम करती हैं, तो उन्हें एक विस्तार दिया जा सकता है।

खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं गुल

खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं गुल

गुल ने क्रिकेट पाकिस्तान द्वारा जारी बयान में कहा, "पीएसएल, केपीएल, एलपीएल और घरेलू स्तर पर कोचिंग के बाद अब एक अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ काम करना खुशी की बात है। मैं अपने अनुभव से अफगान गेंदबाजों की मदद करने के लिए पूरी कोशिश करूंगा।" इसके अलावा गुल ने ट्वीट करते हुए कहा, "अफगानिस्तान टीम के साथ इस भूमिका को निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे पास जो सबसे अच्छा ज्ञान है उसे प्रदान करने और लड़कों के लिए इसे इसके लायक बनाने के लिए तत्पर हूं।"

T20I क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले गुल के सामने चुनाैतियां भी होंगी, क्योंकि टीम में कई अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन उनके पास उतने अच्छे तेज गेंदबाज नहीं हैं। यह उनकी समस्या रही है जिसे गुल खत्म करने की कोशिश करेंगे। गुल ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के तुरंत बाद कोच होने की अपनी भूमिका शुरू की। इसके अलावा अफगानिस्तान ने हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प को अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

कभी सहवाग ने की थी बत्ती गुल

कभी सहवाग ने की थी बत्ती गुल

गाैर हो कि साल 2011 में हुए वनडे विश्व कप में सहवाग ने ओपनिंग करते हुए उमर गुल को खूब धोया था। सहवाग ने उनके एक ओवर में 5 चाैके ठोक दिए थे। इससे गुल की बत्ती तो गुल हुई ही, लेकिन साथ में पूरे पाकिस्तानी खेमे का मनोबल भी हिल गया। गुल पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराने में माहिर थे, लेकिन सहवाग ने उनकी रफ्तार तहस नहस कर दिया. भारतीय पारी के इस तीसरे ओवर में 5 चौके के साथ सहवाग ने कुल 21 रन बटोरे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+