Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2022 में क्यों लगातार फ्लॉप हो रही है चेन्नई सुपर किंग्स, हरभजन ने बताई टीम की बड़ी कमजोरी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 17वां मैच नवी मुंबई के मैदान पर डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया, जहां पर दोनों टीमें इस सीजन अपनी पहली जीत हासिल करने की तलाश में उतरी थी। हालांकि लगातार 3 मैचों में हार का सामना कर यहां खेलने पहुंची रविंद्र जडेजा की सीएसके की टीम के लिये इस मैच में भी हार का सिलसिला रुका नहीं और उसे लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल में 10 मैचों में हार के बाद पहली जीत हासिल की है।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

सीएसके की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा (75) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 2 विकेट खोकर 14 गेंद पहले ही जीत हासिल कर ली। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल कर सीजन की पहली जीत हासिल की।

और पढ़ें: बस नंबर 315 को देखकर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, सुनाई ट्रेनिंग के दिनों की कहानी

हरभजन ने बताई सीएसके की कमजोरी

हरभजन ने बताई सीएसके की कमजोरी

पहले 4 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के प्रदर्शन का आकलन करते हुए सीएसके के पूर्व खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रविंद्र जडेजा के नेतृत्व वाली टीम की कमजोरी बताई है और उन कारणों का खुलासा किया है जिसकी वजह से सीएसके को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। हरभजन सिंह का मानना है कि सीएसके की टीम की सबसे बड़ी समस्या उसके तेज गेंदबाज दीपक चाहर का न होना है, जो कि चोट की वजह से अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक टीम के लिये उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं।

CSK की गेंदबाजी में एक नहीं दो दिक्कत

CSK की गेंदबाजी में एक नहीं दो दिक्कत

उल्लेखनीय है कि दीपक चाहर नई गेंद से सीएसके के लिये पिछले 3 सीजन में शानदार गेंदबाजी करते नजर आये हैं और 32 विकेट हासिल किये हैं, जो कि आईपीएल में किसी भी गेंदबाज की ओर से लिये गये सबसे ज्यादा विकेट चटकाये हैं। ऐसे में चाहर के उपलब्ध नहीं होने की वजह से सीएसके के पास नये गेंदबाज का कोई दूसरा स्पेशलिस्ट गेदंबाज नहीं है।

स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए हरभजन ने कहा,'उनके पास एक नहीं दो परेशानी है। पहली यह है कि उनके पास पहले 6 ओवर में दीपक चाहर जैसा कोई गेंदबाज नहीं है जो नई गेंदबाज से विकेट चटकाने का कारनामा कर सके। वहीं पावरप्ले के बाद 7-15 ओवर्स के बीच उनके पास ऐसे स्पिन गेंदबाज नहीं हैं जो विकेट चटका सकें।'

आईपीएल 2022 में है सीएसके का सबसे खराब बॉलिंग प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में है सीएसके का सबसे खराब बॉलिंग प्रदर्शन

सीएसके की टीम के प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों में से उसका गेंदबाजी प्रदर्शन सबसे ज्यादा निराशाजनक रहा है, जिसके 4 मैचों में उसने पहले 6 ओवर में सिर्फ 2 विकेट हासिल किये हैं। इतना ही नहीं उसने इस दौरान 9.44 रन प्रति ओवर की दर से रन लुटाने का काम किया है तो वहीं पर लगभग हर चौथी गेंद पर एक बाउंड्री खाई है।

सीएसके के टॉप ऑर्डर ने किया है निराश

सीएसके के टॉप ऑर्डर ने किया है निराश

हरभजन सिंह ने आगे बात करते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर लगातार खराब बल्लेबाजी कर निराश कर रहा है। पिछले सीजन ऑरेन्ज कैप जीतने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन के 4 मैचों में कुल 25 गेंदों का सामना किया है और सिर्फ 18 रन बनाये हैं। इस दौरान वो दो बार 1 रन के स्कोर, एक बार जीरो और हैदराबाद के खिलाफ 16 रनों की पारी खेली है। वहीं रॉबिन उथप्पा, अंबति रायडु और रविंद्र जडेजा के बल्ले से भी रन नहीं निकले हैं। सीएसके के लिये पिछले सीजन चौथा खिताब जीतने का सबसे बड़ा कारण टॉप ऑर्डर की दमदार बल्लेबाजी था।

गायकवाड़ का बल्ला भी रहा है फ्लॉप

गायकवाड़ का बल्ला भी रहा है फ्लॉप

हरभजन ने कहा,'ऋतुराज बहुत जल्दी आउट हो रहे हैं, इस वजह से सीएसके के लिये कोई बड़ी ओपनिंग साझेदारी नहीं हो रही है। ऐसे में टीम के साथ कई सारी दिक्कतें हैं। इसी वजह से आपको चेन्नई सुपर किंग्स जैसी चैम्पियन टीम को पहले 4 मैचों में हारते हुए देखना पड़ रहा है। हालांकि मुझे इस बात से कोई हैरानी नहीं होगी अगर सीएसके की टीम वापसी करती है और वहां से खिताब जीतने में कामयाब हो जाती है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+