IPL 2022: नीलामी में नहीं मिला था खरीदार, अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसका पहला मैच 4 बार की खिताबी विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले सीजन की उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच लीग का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जायेगा। आईपीएल 2022 के ओपनिंग मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को बड़ा झटका लगा था जब इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने इस लीग का हिस्सा बनने से इंकार कर अपना नाम वापस ले लिया था।

IPL 2022

एलेक्स हेल्स ने बायोबबल में होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए आईपीएल में हिस्सा नहीं लेने की बात कही और केकेआर से खुद को रिलीज कर दिया, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर्स के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज एरॉन फिंच को अपने खेमे में शामिल किया है।

और पढ़ें: 'मैंने सुधारी थी उसकी गलतियां', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सुनाई कोहली से जुड़ी अनसुनी कहानी

एरॉन फिंच ने आईपीएल 2022 के लिये फरवरी में आयोजित की गई खिलाड़ियों की नीलामी के लिये अपना नाम दिया था और अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा था। हालांकि नीलामी के दौरान उनमें किसी भी टीम ने रूचि नहीं दिखायी और वो बिना बिके ही वापस लौटे। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अब इस खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल कर लिया है।

एरॉन फिंच ने पिछले साल यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप में टीम की कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली बार खिताब जिताया था। फिंच अपने टी20 करियर में अब तक 88 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 2686 रन अपने खाते में डाल चुके हैं।

और पढ़ें: अब से बदल जायेगा क्रिकेट का खेल, इन 9 नियमों में हुआ बदलाव

वहीं आईपीएल करियर में भी एरॉन फिंच ने 87 मैचों में शिरकत की है और 2000 से ज्यादा रन बनाये हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में कुल 74 मैच खेले जायेंगे जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेती नजर आयेंगी। इस दौरान लीग स्टेज के 70 मैच मुंबई और पुणे के 4 स्टेडियम में ही आयोजित किये जायेंगी जबकि प्लेऑफ स्टेज का शेड्यूल बाद में जारी किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+